News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला: जर्जर मकान को तोड़ते समय छत गिरा ,दो सगे भाइयों की मौत, पिता का इलाज जारी

Ram Bihari Rao

Reported By:

Apr 7, 2024  |  7:31 PM

146 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: जर्जर मकान को तोड़ते समय छत गिरा ,दो सगे भाइयों की मौत, पिता का इलाज जारी

रामकोला/कुशीनगर । रामकोला थाना क्षेत्र के अन्तर्गत हरपुर माफी गांव में एक पुरानी (जर्जर) मकान को तोड़ते समय छत गिर गया जिसमें तीन लोग दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। गाँव के लोगों की मदद से तीनों घायलों को सीएचसी रामकोला लाया गया।

आपके लिए और..- मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर...

जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने के बाद चिकित्सकों ने एक को मृत्यु घोषित कर दिया और दो का इलाज शुरू कर दिया। कुछ घंटो के बाद इलाज के दौरान दो में एक की मौत हो गई।
प्राप्त समाचार के अनुसार रविवार को स्थानीय थाना क्षेत्र के हरपुर माफी निवासी शंकर पुत्र जितई नई मकान बनने के बाद अपने दोनों बेटों के साथ पुरानी जर्जर मकान को तोड़ रहे थे कि अचानक छत गिर गया और उसमें शंकर और उनके दोनों बेटे दब गए। बेटा शंभू पूर्ण रूप से छत के नीचे दब गया। परिवार के अन्य सदस्य शोर मचाने लगे‌, शोर सुनकर स्थानीय लोग इकट्ठा हो गये और छत के नीचे दबे तीनों व्यक्तियों को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला।फिर तीनों घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी रामकोला पहुंचाया गया जहां पर चिकित्सकों ने हालत‌ गंभीर देख घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

जिला अस्पताल में शंभू पुत्र शंकर उम्र 45 वर्ष को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया तथा गंभीर रूप से घायल शंकर और उनके दूसरे बेटे प्रभु का इलाज शुरू कर दिया। कुछ  घंटो के इलाज के बाद शम्भू की भी मौत होने की जानकारी मिली है। एक ही परिवार में दो मौत होने से पूरा गाँव गमगीन एवं शोकाकुल है और परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…

खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान

हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking