News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला: मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत अमर शहीदों को किया गया नमन 

Ram Bihari Rao

Reported By:

Oct 13, 2023  |  6:21 PM

216 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत अमर शहीदों को किया गया नमन  WhatsApp
Responsive image

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला ब्लॉक सभागार में शुक्रवार को मेरी माटी मेरा देश के तहत एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ब्लॉक क्षेत्र की सभी ग्राम पंचायतों की मिट्टी को कलश में एकत्रित किया गया। 

आपके लिए और..- आयुर्वेद चिकित्सालय और बाल विकास कार्यालय में मिलीं खामियां, IAS...

बतौर मुख्य अतिथि कुशीनगर के सांसद विजय कुमार दुबे ने कहा कि मेरी माटी मेरा देश अभियान उन वीर जवानों को नमन है जिन्होंने देश के लिए अपनी जान गवा दी। पिछली सरकारों ने शहादत दे चुके वीर जवानों के सम्मान में कुछ नहीं किया, कहीं पर शहीदों की प्रतिमाएं अगर लगवा भी दी गई तो वह धूल फांकती रही। सांसद श्री दूबे ने शहीदों की कुर्बानियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देशवासियों में राष्ट्र की भावना जितनी प्रबल होगी, उतनी ही वह देश तरक्की करेगा। आज मोदी जी के नेतृत्व में हमारा देश हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। उड़ी और पुलवामा हमला का जिक्र करते हुए कहा कि पूरे देश में उस वक्त हर व्यक्ति के अंदर देश भक्ति का ज्वार उमड़ पड़ा था और फिर मोदी सरकार ने सर्जिकल स्ट्राइक के जरिए बदला लिया। यह कलश जिले से होकर दिल्ली के कर्तव्य पथ पर रखा जायेगा। भविष्य में वहां पहुंचने के बाद जुड़ाव महसुस करेंगे।उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार तथा उत्तर प्रदेश सरकार ने जो सराहनीय कार्य किया है, हर कोई इसकी मुक्त कंठ से प्रशंसा करता है। कार्यक्रम को कई नेताओं ने सम्बोधित किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे बीडीओ विजय कुमार सिंह ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम का संचालन मण्डल मण्डल अनूप कुमार श्रीवास्तव ने किया।

इस दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि सतीश चौधरी, पूर्व जिपंस फूलबदन कुशवाहा, पूर्व जिपंस अरूण सिंह, राधेश्याम दीक्षित,आशुतोष गोविन्द राव,  सांसद प्रतिनिधि रामानुज मिश्रा, सांसद मीडिया प्रभारी निखिल उपाध्याय ,संतोष दूबे, दिनेश चन्द,राजेश मिश्र, अमित गोविन्द राव,मनोहर गुप्ता, रविन्द्र प्रजापति, विशाल चन्द,शिमला खरवार,प्रतीक श्रीवास्तव, विवेक राव,राजेन्द्र राव,अश्वनी उर्फ डबलू मणि,मृत्युन्जय पाण्डेय, प्रसिद्धनाथ दूबे, संजीव राय,दिनेश गोंड सहित आदि मौजूद रहे। 

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
आयुर्वेद चिकित्सालय और बाल विकास कार्यालय में मिलीं खामियां, IAS मयंक त्रिपाठी ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम
आयुर्वेद चिकित्सालय और बाल विकास कार्यालय में मिलीं खामियां, IAS मयंक त्रिपाठी ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम

चिकित्साधिकारी की अनुपस्थिति और दवा स्टॉक रजिस्टर में मिली कमी, आंगनबाड़ी केंद्रों को सामग्री…

थाना समाधान दिवस में 11 मामले आए, एक का निस्तारण
थाना समाधान दिवस में 11 मामले आए, एक का निस्तारण

हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय कोतवाली परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन कोतवाल…

हाटा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मृत्यु
हाटा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मृत्यु

हाटा कुशीनगर ,नगर में स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 50 वर्षीय…

विधायक विवेकानंद पाण्डेय का प्रयास लाया रंग, वरवारतनपुर और भूमिहारीपट्टी पीएचसी बनेंगी सीएचसी
विधायक विवेकानंद पाण्डेय का प्रयास लाया रंग, वरवारतनपुर और भूमिहारीपट्टी पीएचसी बनेंगी सीएचसी

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking