News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला: सामूहिक विवाह के जरिये 125 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

Ram Bihari Rao

Reported By:

Nov 26, 2024  |  7:47 PM

95 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: सामूहिक विवाह के जरिये 125 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे WhatsApp
Responsive image

रामकोला/कुशीनगर । स्थानीय कस्बा स्थित जूनियर हाई स्कूल के परिसर (मिनी स्टेडियम) में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सात मुस्लिम जोड़े सहित 125 जोड़े दांपत्य सूत्र में बंधे और प्रत्येक नव दम्पति को उपहार देकर विदाई की गई।
रामकोला कस्बा के जूनियर हाई स्कूल परिसर में मंगलवार को आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में क्षेत्र सहित अन्य जनपदों के लोगों की भी शादियां सम्पन्न हुई। समारोह में अमृता उर्दहा का अंशुल फरुखाबाद,ममता – बड़हरा खास का मंसूरगंज अजय भारती, अंजूम आरा- सलमान अंसारी, नेहा- मुस्ताक अंसारी तथा अर्चना कुवंर लक्ष्मीगंज का सुनील कुशवाहा भुवना- भुवनी घुघली बाजार के साथ सहित 125 जोड़ों का विवाह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

आपके लिए और..- आयुर्वेद चिकित्सालय और बाल विकास कार्यालय में मिलीं खामियां, IAS...

इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा निर्धनता में जीवन यापन करने वाले जरूरतमंद परिवारों की विवाह योग्य कन्याओं के लिए सरकार द्वारा आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। इस कार्यक्रम के माध्यम से गरीब परिवारों को बड़ी सहायता प्रदान हो रही है। विधायक ने घराती और बराती दोनों पक्षों का अभिनंदन करते हुए वर- वधू के सुखमय जीवन की मंगल कामना की। विशिष्ट अतिथि सदस्य उ0प्र0 पिछड़ा वर्ग आयोग फूलबदन कुशवाहा ने कहा कि आपलोग बहुत ही भाग्यशाली हैं कि संविधान दिवस के अवसर पर सात फेरे के जरिये दाम्पत्य सूत्र में बंधकर गृहस्थ जीवन साथ निभाने की कसमें खाई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की यह योजना दहेज प्रथा को समाप्त करने और गरीबों, मजलूमों और लाचार लोगों व समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने के लिए एक वरदान साबित हुआ है, के साथ ही सराहनीय भी है।उन्होंने कहा कि सीएम सामूहिक विवाह योजना के तहत प्रत्येक जोड़े को करीब दस हजार रूपये का उपहार सामाग्री दी जा रही है और लाभार्थी के खाते में सरकारी नियमानुसार पैंतीस हजार भेज दिया जायेगा तथा घरातियों व बरातियों की व्यवस्था में 6 हजार खर्च की जा रही है ।

आयोजित कार्यक्रम के नोडल अधिकारी/ जिले के कार्यक्रम अधिकारी शैलेन्द्र कुमार राय ने परिणय सूत्र में बंधे समस्त जोड़े को आशीर्वाद देते हुए कहा कि बहुत ही अच्छा संयोग है कि आज संविधान दिवस के पवित्र मौके पर आप सभी ने एक -दूसरे का साथ देने और निभाने का संकल्प लिया है। इतने बड़े स्तर पर कार्यक्रम आयोजित हुई जिसमें हजारों लोग उपस्थित हुए और आप सभी के परिणय सूत्र में बंधने का साक्षी बने तथा उन सभी के आशीर्वाद से आप सिंचिंत हुए। आज सरकार के संविधान का अक्षरशः पालन हो रहा है।

इस मौके पर विकास खंड विकास अधिकारी विजय सिंह, लेखाकार समाज कल्याण शास्त्री सिंह, राजकीय आश्रम पद्धति इंटर कालेज के प्रधानाचार्य अनुज कुमार श्रीवास्तव, हिमालय कुशवाहा आदि ब्लॉक कर्मचारी के अलावा भाजपा मण्डल अध्यक्ष अनूप कुमार श्रीवास्तव, सतीश मौर्य, राणाप्रताप सिंह, राजेश राव, संचालक धीरज राव आदि सहित थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार गुप्ता मय फोर्स मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
रावण वध के वध देखकर मंत्रमुग्ध हुए लोग
रावण वध के वध देखकर मंत्रमुग्ध हुए लोग

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।कप्तानगंज विकास खंड के ग्राम बलुआ में आयोजित ऐतिहासिक मेले का रविवार को…

आयुर्वेद चिकित्सालय और बाल विकास कार्यालय में मिलीं खामियां, IAS मयंक त्रिपाठी ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम
आयुर्वेद चिकित्सालय और बाल विकास कार्यालय में मिलीं खामियां, IAS मयंक त्रिपाठी ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम

चिकित्साधिकारी की अनुपस्थिति और दवा स्टॉक रजिस्टर में मिली कमी, आंगनबाड़ी केंद्रों को सामग्री…

थाना समाधान दिवस में 11 मामले आए, एक का निस्तारण
थाना समाधान दिवस में 11 मामले आए, एक का निस्तारण

हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय कोतवाली परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन कोतवाल…

हाटा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मृत्यु
हाटा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मृत्यु

हाटा कुशीनगर ,नगर में स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 50 वर्षीय…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking