रामकोला/कुशीनगर। शिव दुलारी देवी दल डपट शाही महिला महाविद्यालय रामकोला में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई।
महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ मनीषा सिंह ने छात्राओं को संबोधित करते हुए बताया कि देश के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल नव स्वतंत्र देश में राष्ट्रीय एकीकरण के प्रति उनकी प्रतिवद्धता सम्पूर्ण एवं समझौताहीन थी।जिसके कारण उन्हें लौह पुरुष की उपाधि मिली।उन्होंने कहा कि सरदार पटेल के जीवन से हमें यह सीख मिलती है कि अगर हम दृढ़ता से किसी उद्देश्य की ओर प्रयास करें तो हम सफलता प्राप्त कर सकते हैं। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रवक्ता फिरोज अली, सुष्मिता राव ,पंकज प्रताप राव, अखिलेश मणि त्रिपाठी व छात्राएं उपस्थित रही।
इसी क्रम में स्थानीय नगर के सिंचाई डाक बंगला में रालोद के नेताओं ने सरदार पटेल की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। रालोद गोरखपुर मण्डल के अध्यक्ष राम भवन ने उनके व्यक्तित्व, कृतित्व की चर्चा की तथा राष्ट्र निर्माण में उनके द्वारा दिए गये त्याग, बलिदान को याद किया।कार्यक्रम को क्षेत्रीय महामंत्री डा0 बी0 के0 मिश्रा, अनुसूचित प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रवि पताप गौतम ने सम्बोधित किया।
इस दौरान सुदर्शन यादव, रामप्रसाद यादव,श्रीनाथ यादव,निर्मला मिश्रा,हरिशंकर गुप्ता, इरफान अली सहित नेताओं ने लौह पुरुष सरदार पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।
चिकित्साधिकारी की अनुपस्थिति और दवा स्टॉक रजिस्टर में मिली कमी, आंगनबाड़ी केंद्रों को सामग्री…
हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय कोतवाली परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन कोतवाल…
हाटा कुशीनगर ,नगर में स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 50 वर्षीय…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में…