News Addaa WhatsApp Group

रामकोला: सती माता ने यक्ष यज्ञ में अपने देह का त्याग कर दी

Ram Bihari Rao

Reported By:

Mar 14, 2023  |  4:53 PM

555 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: सती माता ने यक्ष यज्ञ में अपने देह का त्याग कर दी

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला क्षेत्र के कुसम्हां खास गांव स्थित प्राचीन श्री राम जानकी मंदिर परिसर में चल रहे श्री शिव पुराण कथा के पांचवे दिन मंगलवार को कथाव्यास जे0पी महाराज ने सती दाह एवं दक्ष यज्ञ विध्वंस की कथा का वर्णन किया।

आज की हॉट खबर- “दरिंदे पति का खौफनाक चेहरा: गर्म रॉड से पत्नी को...

ग्रामवासियों द्वारा आयोजित श्री शिवपुराण कथा के पाचवेें दिन कथावाचक ने चंद्रमा को श्राप व दक्ष यज्ञ विध्वंस की कथा का वर्णन करते हुए कहा कि जब राजा दक्ष प्रजापति ने यज्ञ का आयोजन किया तो उन्होंने भगवान शिव को छोड़ सभी को आमंत्रित किया। तब देवी सती ने कहा कि पिता ने यज्ञ में नहीं बुलाया तो क्या हुआ वे अपने पिता के घर बिना बुलाए जा सकती हैं। तब शिवजी ने कहा कि बिना बुलाए कहीं नहीं जाना चाहिए, लेकिन देवी सती हठ कर अपने पिता के घर चली जाती हैं। जहां दक्ष द्वारा शिवजी का अपमान किया जाता है। पति का अपमान सहन न होने पर देवी सती यज्ञ कुंड में कूदकर अपना शरीर त्याग देती है। जब यह बात महादेव को पता चलती है तो वे अपने गणों के साथ जाकर यज्ञ का विध्वंस कर देते हैं।

यज्ञ कर्ता जीउराम दास जी ,यजमान लालबाबू उर्फ मुन्ना राव,सरिता राव,संतोष चौहान के अलावा संत सिंह, ज्ञानपाल सिंह, बैजनाथ सिंह,नन्हें सिंह, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रणजीत प्रसाद, अशोक सिंह, बबलू सिंह, अंटू सिंह, विनय सिंह, विश्वनाथ मद्धेशिया सहित सैकड़ों की तादाद में शिव श्रद्धालु उपस्थित रहे ।   

संबंधित खबरें
शिक्षा मित्रों ने सरकार का जताया आभार, मिठाई खिलाकर मनाई खुशी
शिक्षा मित्रों ने सरकार का जताया आभार, मिठाई खिलाकर मनाई खुशी

खड्डा, कुशीनगर। परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षामित्रों का मानदेय सरकार ने बढ़ा दिया है।…

नगर पंचायत मथौली में मनोनीत सभासदों को दिलाई गयी शपथ
नगर पंचायत मथौली में मनोनीत सभासदों को दिलाई गयी शपथ

मथौली बाजार, कुशीनगर । बुधवार को नगर पंचायत मथौली कार्यालय के सभागार में आयोजित…

सुकरौली में मनोनीत सभासदों ने ली शपथ, विकास को मिलेगी नई रफ्तार
सुकरौली में मनोनीत सभासदों ने ली शपथ, विकास को मिलेगी नई रफ्तार

सुकरौली। नगर पंचायत में नवनियुक्त मनोनीत सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय माहौल में…

बहू ने उपनिबंधक को पत्र देकर ससूर द्वारा किसी अन्य को बैनामा करने पर रोक की मांग
बहू ने उपनिबंधक को पत्र देकर ससूर द्वारा किसी अन्य को बैनामा करने पर रोक की मांग

हाटा कुशीनगर । स्थानीय तहसील परिसर में उस समय अफरा तफरी मच गयी जब…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking