रामकोला/कुशीनगर। रामकोला क्षेत्र के कुसम्हां खास गांव स्थित प्राचीन श्री राम जानकी मंदिर परिसर में चल रहे श्री शिव पुराण कथा के पांचवे दिन मंगलवार को कथाव्यास जे0पी महाराज ने सती दाह एवं दक्ष यज्ञ विध्वंस की कथा का वर्णन किया।
ग्रामवासियों द्वारा आयोजित श्री शिवपुराण कथा के पाचवेें दिन कथावाचक ने चंद्रमा को श्राप व दक्ष यज्ञ विध्वंस की कथा का वर्णन करते हुए कहा कि जब राजा दक्ष प्रजापति ने यज्ञ का आयोजन किया तो उन्होंने भगवान शिव को छोड़ सभी को आमंत्रित किया। तब देवी सती ने कहा कि पिता ने यज्ञ में नहीं बुलाया तो क्या हुआ वे अपने पिता के घर बिना बुलाए जा सकती हैं। तब शिवजी ने कहा कि बिना बुलाए कहीं नहीं जाना चाहिए, लेकिन देवी सती हठ कर अपने पिता के घर चली जाती हैं। जहां दक्ष द्वारा शिवजी का अपमान किया जाता है। पति का अपमान सहन न होने पर देवी सती यज्ञ कुंड में कूदकर अपना शरीर त्याग देती है। जब यह बात महादेव को पता चलती है तो वे अपने गणों के साथ जाकर यज्ञ का विध्वंस कर देते हैं।
यज्ञ कर्ता जीउराम दास जी ,यजमान लालबाबू उर्फ मुन्ना राव,सरिता राव,संतोष चौहान के अलावा संत सिंह, ज्ञानपाल सिंह, बैजनाथ सिंह,नन्हें सिंह, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रणजीत प्रसाद, अशोक सिंह, बबलू सिंह, अंटू सिंह, विनय सिंह, विश्वनाथ मद्धेशिया सहित सैकड़ों की तादाद में शिव श्रद्धालु उपस्थित रहे ।
कुशीनगर। आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से…
ग्रापए के पत्रकारों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया खड्डा, कुशीनगर। ग्रामीण पत्रकार…
कुशीनगर। जिले की तमकुहीराज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने बुधवार को…
कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…