रामकोला/कुशीनगर । रामकोला क्षेत्र के अंतर्गत कंपोजिट विद्यालय मिश्रौली पगार में एसडीएम कप्तानगंज एवं खंड शिक्षा अधिकारी रामकोला ने हरी झण्डी दिखाकर स्कूल चलो अभियान एवं विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ किया, साथ ही आयोजित समारोह में पुस्तक वितरण की भी शुरूआत की।
एसडीएम मोहम्मद जफर ने कहा कि सत्र शुरुआत के पहले दिन बच्चों के हाथों में निशुल्क पुस्तक प्राप्त कराना बुनियादी शिक्षा के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करता है। खंड शिक्षा अधिकारी अनूप कुमार त्रिपाठी ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए कहा कि 6 से 14 वर्ष के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण प्राथमिक शिक्षा प्रदान करना शासन की प्राथमिकता में है।उन्होंने समस्त अभिभावक एवं समाज के प्रबुद्ध वर्ग से सहयोग की अपेक्षा करते हुए प्रत्येक विद्यालय को निपुण विद्यालय बनाने हेतु अनुरोध किया।इस दौरान पगार के ग्राम प्रधान, ए .आर .पी .योगेंद्र शुक्ला, दिनेश कुमार चौबे, आरिफ लारी, लाल प्रताप सिंह, त्रिलोकी प्रसाद, प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष श्रीकांत यादव, सूर्य प्रताप, अवनीश सिंह, धर्मेंद्र पांडे, रामानंद, घनश्याम वर्मा, विपुल तिवारी आदि मौजूद रहे।
चिकित्साधिकारी की अनुपस्थिति और दवा स्टॉक रजिस्टर में मिली कमी, आंगनबाड़ी केंद्रों को सामग्री…
हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय कोतवाली परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन कोतवाल…
हाटा कुशीनगर ,नगर में स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 50 वर्षीय…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में…