रामकोला/कुशीनगर। नगर पंचायत रामकोला के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं सभी सभासद गणों को उप जिला मोहम्मद जफर ने शनिवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।नगर स्थित जनता इंटर कालेज के परिसर में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए मुख्य अतिथि सांसद विजय कुमार दुबे ने उनसे लोकतंत्र की मर्यादा बनाए रखने ,निष्ठापूर्वक अपने दायित्वों व कर्तव्यों का निर्वहन करने की बात कही।उन्होंने कहा कि ‘अनेकता में एकता’ भारत की ताकत है।सांसद श्री दुबे ने कहा कि मोदी जी और योगी जी के कर्मों पर जिस विश्वास के साथ रामकोला के मतदाताओं ने 15 वर्षों का वनवास तोड़ा है और यह नगर विकास से अछूता रहा है। नगर को विकास के द्वारा स्वर्णिम युग में प्रवेश कराया जायेगा।
सांसद ने आश्वासन दिया कि गरीबों ,मजदूरों,श्रमिकों आदि जरूरत मंद जो भारत सरकार की योजनाओं से वंचित है को लाभ पहुंचाने के साथ ही इस नगर के विकास को आगे ले जाने के लिए आपके कंधे से कंधा मिलाकर पूरा करूंगा ।भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमचंद्र मिश्रा ने कहा कि आज का युग विकास का है,जिसका शुभारम्भ 2014 में मोदी सरकार आने के बाद शुरू हुआ है।कार्यकर्ताओं के बल पर ही प्रदेश में योगी जी की सरकार और नगर में कमल खिला है।जिला पंचायत अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल ने कहा कि आप सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से अनुरोध है कि आप नगर की समस्याओं और व्यवस्थाओं पर ध्यान देगें ताकि नगरवासियों को कोई दिक्कत न हो।खड्डा विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने कहा कि रामकोला विधायक और मंडल अध्यक्ष का अथक प्रयास सार्थक हुआ है।उन्होंने कहा कि प्रदेश के सबसे बड़े नगर पंचायत के विकास के लिए जिले के सातों विधायक मिलकर प्रयास और पूरा सहयोग करेंगे ।रामकोला विधायक विनय प्रकाश गोंड ने भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताते हुए कहा कि 15 वर्षों बाद कार्यकर्ताओं के बदौलत नगर में कमल खिला है और यह अवसर प्राप्त हुआ है।
अध्यक्षता कर रहे मण्डल अध्यक्ष अनूप कुमार श्रीवास्तव ने सभी अतिथियों और उपस्थित सम्मानित जनता का स्वागत करते हुए कहा कि जिस आशा और विश्वास के साथ नगर की जनता ने वोट का कर्ज देकर चेयरमैन का चुनाव किया है उस कर्ज को विकास के जरिये सूद सहित वापस किया जायेगा।चेयरमैन सुनीता चौधरी द्वारा सभी अतिथियों को गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया गया।अधिशासी अधिकारी अम्बरीष कुमार सिंह ने अतिथियों के प्रति आभार जताया और कहा कि शपथ ग्रहण के साथ ही नवनिर्वाचित पदाधिकारी अपने पावर में आ गये है।कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता तथा सरस्वती माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया।संंचालन राधेेेश्याम दीक्षित ने किया।
शपथ ग्रहण समारोह में गुड्डी,लीलावती,मीना देवी,कृष्ण मुरारी लाल,छोटेलाल, आलोक कुुुमार गुप्ता, विमली,विपिन कुुुमार सिंह,गिरिजा,बलराम, शहाबुद्दीन, लालती,जयप्रकाश, रामेश्वर गो0 राव,संजय कुमार, सुदर्शन, सोना,गुन्जा देवी ,इंदू यादव,दिलीप कुमार वैश्य, मैनुद्दीन सभासद के अलावा क्षेत्रीय कार्यालय प्रभारी रमेश मिश्रा,लल्लन मिश्रा,चुनाव प्रभारी रहे मार्कन्डेय शाही,चेयरमैन प्रतिनिधि सतीश चौधरी,डा0 अरूण श्रीवास्तव,डा0 के0पी0 गोंड, अजय गोविन्द राव,राजेश मिश्रा, सत्यपाल गोविन्द राव, भरत गोविन्द राव, उमेश मल्ल, नवनीत सिंह, हरेराम शर्मा,विकास चौहान, दिनेश चन्द, राजू प्रसाद ,शम्भू केडिया, मनोज गोविन्द राव सहित भारी तादाद में लोग मौजूद रहे।
बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…
कुशीनगर। कोतवाली पडरौना क्षेत्र में पशु चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते…
कुशीनगर। यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कुशीनगर यातायात पुलिस ने अगस्त…
हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…