रामकोला/कुशीनगर। ठंड का प्रकोप दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। गरीबों को ठंड से बचाने के लिए प्रशासन ने कंबल वितरण शुरू कर दिया है। एसडीएम व्यास नारायण उमराव ने सोमवार को रामकोला नगर अन्तर्गत अनुसूईया नगर के बंसफोर बस्ती में पचास कम्बल जरूरतमंदो को बांटे।
इस दौरान जरूरतमंदों के चेहरे पर प्रसन्नता देखी गई। एसडीएम श्री उमराव नेे कहा कि प्रशासन हर समय गरीब जरूरतमंदो के साथ है।उन्होंने कहा कि प्रत्येक सक्षम व्यक्तियों को ठंंड में जरूरतमंद लोगों की मदद करनी चाहिए।इस दौरान आशुतोष, लेेेखपाल संगम प्रसाद, अवधेश आदि उपस्थित रहे।
बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…
कुशीनगर। कोतवाली पडरौना क्षेत्र में पशु चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते…
कुशीनगर। यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कुशीनगर यातायात पुलिस ने अगस्त…
हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…