रामकोला/कुशीनगर। कप्तानगंज के उपजिलाधिकारी व्यास नारायण राव और थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार सिंह ने बुधवार को रामकोला थानेे पर जनता दर्शन के दौरान जमीन संबंधित विवादों के निस्तारण हेतु फरियादियों की समस्याएं सुनी ।इस दौरान कुल 79 प्रार्थना- पत्र प्राप्त हुये।जिसमें मौके पर ही 21 प्रार्थना पत्र का निस्तारण किया गया। शेष प्रार्थना पत्र के निस्तारण के लिए राजस्व तथा पुलिस विभाग की टीम गठित की गयी।
एसडीएम ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित करें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान तहसीलदार कृष्ण गोपाल त्रिपाठी, राजस्व निरीक्षक शिव प्रसाद गुप्ता ,कानूनगो राकेश लाल श्रीवास्तव, एसआई कन्हैया यादव एस आइ मिथिलेश प्रजापति, हे0का0 राजनाथ सिंह,हे0का0 अमित सिंह, हे0का0 प्रदीप सिंह, शिवा सिंह, लेखपाल संगम प्रसाद,राहुल सिंह, दिलीप सिंह, प्रदीप कुमार, राकेश तिवारी,नीतू आदि राजस्व कर्मी व पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…
कुशीनगर। कोतवाली पडरौना क्षेत्र में पशु चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते…
कुशीनगर। यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कुशीनगर यातायात पुलिस ने अगस्त…
हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…