News Addaa WhatsApp Group

रामकोला: तेज बुखार के कारण मृत बच्चों के घर वालों से मिले एसडीएम, दिया सांत्वना

Farendra Pandey

Reported By:

Sep 27, 2023  |  6:22 PM

24 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: तेज बुखार के कारण मृत बच्चों के घर वालों से मिले एसडीएम, दिया सांत्वना

कप्तानगंज/कुशीनगर। रामकोला विकास खण्ड के ग्राम सभा खोटही के केरवनिया टोले में तेज बुखार के कारण मृत बच्चे के घर जाकर उप जिलाधिकारी कप्तानगंज मय टीम पहुंच कर पीड़ित परिवार को सांत्वना दिया तथा उपरोक्त ग्राम सभा में स्वास्थ्य विभाग के टीम के साथ-साथ राजस्व की टीम भी लगा दी गयी तथा ग्राम प्रधान को भी साफ- सफाई को लेकर हिदायत भी दिये।

आज की हॉट खबर- कुशीनगर : एनएच-27 में ‘सोल्डर घोटाला’! काग़ज़ों में डेढ़ मीटर,...

बुधवार को उप जिलाधिकारी कप्तानगंज व्यास नारायण उमराव व बीडीओ रामकोला विजय कुमार सिंह सहित अन्य राजस्व कर्मी व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उपरोक्त गांव के मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दिये।इस दौरान एसडीएम ने गांव में साफ सफाई व फागिंग कराने का निर्देश दिया। वहीं बीडीओ रामकोला ने गांव में मर्सिबल पम्प लगाने का निर्देश दिये, पीड़ित परिवार से मुलाकात के उपरांत एसडीएम ने लोगों से साफ सफाई व शुद्ध पेयजल पीने के लिए कहा। उपरोक्त गांव में परसिया टोले पर बन रहे ओभर हैण्ड टैंक के प्रगति से संबंधित जानकारी ली। इसी क्रम में डा0राहुल त्रिपाठी के अगुवाई में दुसरे दिन भी बुद्धवार को बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा दवा भी दी गयी। गांव में दवा का छिड़काव व फागिंग भी कराई गयी है अन्त में गांव में लगे सफाई कर्मियों का भी निरीक्षण करते हुए अच्छे तरीके से कार्य करने का निर्देशित किया।

इस दौरान डआ0शएष कुमार विश्वकर्मा,डा.ए पी गुप्ता, ग्राम प्रधान रामदेव प्रसाद ग्राम विकास अधिकारी जियाउल रहमान, लेखपाल अजय राव, संतोष यादव, आशुतोष कुमार, सहित स्वास्थ्य व राजस्व कर्मी उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
कानून के रखवाले ने ही तोड़ा कानून! नापी के दौरान महिला को थप्पड़, वीडियो वायरल होते ही एसपी का कड़ा एक्शन
कानून के रखवाले ने ही तोड़ा कानून! नापी के दौरान महिला को थप्पड़, वीडियो वायरल होते ही एसपी का कड़ा एक्शन

कुशीनगर। जिले में उत्तर प्रदेश पुलिस के एक जवान की शर्मनाक और मानवता को…

सलेमगढ़ में मानवता की मिसाल: निर्धन बिटिया की शादी में आगे आए समाजसेवी, जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी विशाल सिंह पटेल का विशेष सहयोग
सलेमगढ़ में मानवता की मिसाल: निर्धन बिटिया की शादी में आगे आए समाजसेवी, जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी विशाल सिंह पटेल का विशेष सहयोग

कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम सभा सलेमगढ़ में एक निर्धन एवं आर्थिक…

होली–रमजान–ईद पर कुशीनगर में फुलप्रूफ सुरक्षा व्यवस्था  अफवाह व अराजकता पर ‘जीरो टॉलरेंस’
होली–रमजान–ईद पर कुशीनगर में फुलप्रूफ सुरक्षा व्यवस्था  अफवाह व अराजकता पर ‘जीरो टॉलरेंस’

कुशीनगर । जनपद में आगामी होली, रमजान माह एवं ईद-उल-फित्र को पूर्णतः शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण…

मासूम की हत्या का खुलासा: दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर उतारा मौत के घाट, रिश्ते का ही निकला कातिल
मासूम की हत्या का खुलासा: दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर उतारा मौत के घाट, रिश्ते का ही निकला कातिल

कुशीनगर। जनपद के थाना जटहां बाजार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हिरनहीं बिन टोली में सात…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking