News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला: एसडीएम ने जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए हटवाया अतिक्रमण

Ram Bihari Rao

Reported By:

Jul 8, 2023  |  8:26 PM

97 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: एसडीएम ने जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए हटवाया अतिक्रमण

रामकोला/कुशीनगर । रामकोला नगर में आये दिन हो रहे जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए शनिवार को उप जिलाधिकारी व्यास नारायण उमराव ने थाना समाधान दिवस के बाद थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार सिंह व अधिशासी अधिकारी अम्बरीष कुमार सिंह के साथ एनएच 730 पर पहुंचे। अधिकारियों की मौजूदगी में नगर पंचायत कर्मचारियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग के अवैध अतिक्रमण को हटाया।इस दौरान अफरा-तफरी का माहौल रहा।

आपके लिए और..- मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर...

आपको बताते चलूँ कि नगर अन्तर्गत नाली तथा सड़क पर ठेला आदि लगाकर अतिक्रमण किये पटरी व्यवसायियों की वजह से आये दिन नगर में जाम की समस्या बनी रहती है।  एसडीएम ने बताया कि दुकानदारों द्वारा सड़क के पटरियों पर अतिक्रमण करने की वजह से भारी जाम लग जाता है और कभी-कभी एम्बुलेंस उसमें फंस जाता है और मरीज का जीवन संकट में पड़ जाता है।इतना भारी जाम लगने के कारण तमाम आवश्यक कार्य भी प्रभावित होते हैं तथा दुर्घटनाएं होती है ।उन्होंने बताया कि समय-समय पर अतिक्रमण करने वालों की निगरानी होती रहेगी और मिलने पर जुर्माना लगाया जायेगा।

इस दौरान राजस्व निरीक्षक शिवप्रसाद गुप्ता, राजस्व निरीक्षक राकेश लाल श्रीवास्तव, लेखपाल संगम प्रसाद, लेेेेखपाल राहुल सिंह, दिलीप सिंह, प्रदीप कुमार, सुरेन्द्र प्रजापति आदि लेखपाल समेत नगर पंचायत कर्मी व पुलिस के जवान उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…

खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान

हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking