News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला: किसानों की जागरुकता के लिए आयोजित हुई गोष्ठी

Ram Bihari Rao

Reported By:

Apr 19, 2024  |  7:30 PM

39 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: किसानों की जागरुकता के लिए आयोजित हुई गोष्ठी

रामकोला/कुशीनगर । त्रिवेणी चीनी मिल परिक्षेत्र के सिरसिया गाँव में गन्ने की वैज्ञानिक पद्धति से खेती, पेड़ी गन्ने की देखभाल, सहफसली खेती,गन्ना फसल सर्वेक्षण आदि विषयों पर जानकारी देने के लिए उत्तर प्रदेश गन्ना किसान संस्थान प्रशिक्षण केंद्र पिपराइच गोरखपुर द्वारा गन्ना विकास गोष्ठी का आयोजन किया गया।

आपके लिए और..- मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर...

सहायक निदेशक ओम प्रकाश गुप्ता ने किसानों को बताया कि जो किसान दो सौ कुन्तल प्रति एकड़ गन्ना की उपज ले रहे हैं उन्हें लागत बढ़ने की वजह से लाभ नहीं होगा। गन्ने की उपज साढ़े तीन सौ से चार सौ कुंतल प्रति एकड़ होनी चाहिए। मौसम के अनुसार इस समय सभी किसान पेड़ी गन्ने की फसल की सिंचाई , गुड़ाई करें। एक एकड़ में एक सौ किलोग्राम 20-20- 0-13 तथा 30 किलोग्राम पोटाश जड़ों के पास भरपूर नमी की दशा में प्रयोग करें। गन्ने में मूंग , उड़द बोये इससे खरपतवार नियंत्रक होगा । गन्ना सर्वेक्षण पर भी जानकारी दी गई।

अध्यक्षता करते हुए रविकांत सिंह ने बताया कि हम लोग गन्ना किसान संस्थान द्वारा दक्षिण भारत की अध्ययन यात्रा में गए थे देखा गया कि अधिक उपज लेने के लिए पंक्ति से पंक्ति की दूरी बढ़ाना होगा। गोष्ठी में अपर गन्ना प्रबंधक विनोद तोमर , किसान ,अकबर, सुधीर सिंह, हरिवंश कुशवाहा, नंदलाल कुशवाहा, बलराम तिवारी, नवीन चंद्र पांडेय आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…

खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान

हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking