रामकोला/कुशीनगर। रामकोला नगर पंचायत के अनुसुईंया नगर वार्ड नंबर 6 (उरदहां) स्थित कुश्मी माता मंदिर के परिसर में शतचंडी महायज्ञ की शुरुआत बुधवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुई।
उरदहां स्थित मां कुश्मी स्थान से कलश यात्रा निकली जो रामकोला कस्बा होते हुए धर्मसमधा मंदिर पहुँची।जहाँ योग्य आचार्य ने कलश में जल भरवाया तथा कलश यात्रा वापस कुश्मी स्थान पहुंचा।इस दौरान मां का जयकारा भी लगता रहा। यज्ञ का समापन व विशाल भंडारा के साथ 4 जनवरी को होना निश्चित है । इस दौरान अयोध्या से पधारे कथा वाचक आचार्य ज्ञान प्रकाश पाण्डेय जी, यज्ञाचार्य आचार्य कोकिल पाण्डेय जी, उप यज्ञाचार्य आचार्य नन्हे बाबा जी के अलावा भक्त भगवंत शर्मा, यज्ञ संयोजक देवधन सिंह, शशांक शेखर रिंकू बाबा, पारस सिंह, दिग्विजय सिंह, अलोक कुमार गुप्ता, कमलेश कुशवाहा, छोटेलाल विश्वकर्मा, विनय मौर्य वृजेश सिंह, पिंकू मिश्रा, पवन मिश्रा, धर्मदेव, प्रेम चन्द्र खरवार, विजय सिंह, पुण्यरीक पाण्डेय, अमित पाण्डेय
व सैकड़ों भक्त उपस्थित रहे।
बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…
कुशीनगर। कोतवाली पडरौना क्षेत्र में पशु चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते…
कुशीनगर। यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कुशीनगर यातायात पुलिस ने अगस्त…
हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…