News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला: उर्दहां में घटित हृदय विदारक अग्नि कांड से उभरे कुछ सवाल 

Ram Bihari Rao

Reported By:

Jun 16, 2023  |  7:10 PM

179 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: उर्दहां में घटित हृदय विदारक अग्नि कांड से उभरे कुछ सवाल  WhatsApp
Responsive image
  • अधिकारी झूठी वाहवाही लूटने के चक्कर में सरकार को गलत जानकारी देते रहते है–पूर्व विधायक

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थानीय नव विस्तारित नगर पंचायत के बापू नगर वार्ड नं 2( उर्दहां )में दो दिन पूर्व मध्यरात्रि के दौरान घर में लगे आग से आधा दर्जन लोगों की जिन्दगियाँ जलकर दर्दनाक मौत के साथ समाप्त हो गयी, घटना संज्ञान में आने के बाद राज्य सरकार ने पीड़ित परिजनों को आर्थिक मुआवजा उपलब्ध कराने का तुरन्त घोषणा किया वही स्थानीय एवं जिले स्तर की पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने सूचना के बाद बिना विलम्ब किये घटनास्थल पर पहुंचकर प्रशासनिक सक्रियता एवं मानवीय संवेदना का पूरा परिचय दिया है। 

आपके लिए और..- तमकुही रोड रेलवे स्टेशन गोलीकांड: दो और नामजद आरोपी गिरफ्तार,...

रामकोला के पूर्व विधायक मदन गोविन्द राव ने शुक्रवार को अग्नि पीड़ित के घर पहुंचे और पूरा निरीक्षण और जानकारी हासिल करने के बाद जिलाधिकारी के उस रिपोर्ट पर जिसमें कुछ वर्ष पूर्व जिले को ओडीएफ घोषित कर दिया गया और ग्रामीण आवास की दृष्टि से रामकोला ब्लाक को संतृप्त मानते हुए शासन द्वारा भेजे गये आवासीय धन के कुछ हिस्से को राज्य सरकार को वापस भेज दिया।

पूर्व विधायक श्री राव ने उस रिपोर्ट पर सवाल खड़ा किया है कि यदि गरीब तबका आवास से संतृप्त था तो उर्दहां में गरीब परिवार छप्पर में क्यों रह रहा था ? जले हुए घर में कोई शौचालय भी नहीं दिखाई पड़ रहा था।उन्होंने कहा कि अधिकारी झूठी वाहवाही लूटने के चक्कर में सरकार को गलत जानकारी देते रहते हैं उर्दहां कांड मात्र एक छोटा उदाहरण है। 

उन्होंने कहा कि संयुक्त परिवार तेजी से बिखर भी रहे हैं और एकल परिवारों में भी पति-पत्नी एवं छोटे बच्चों में आये दिन मनमुटाव होता रहता है, औरतें ज्यादा भावुक होती हैं इसलिए खतरनाक कदम उठा लेती हैं।  

उन्होंने सुझाव दिया है कि विकसित देशों की तरह प्रत्येक ब्लॉक में सोशल काउंसलिंग के लिए प्रभावी प्रणाली विकसित किया जाए जिससे पंचायत सेक्रेटरी एवं चौकीदारों से प्राप्त सूचनाओं के बाद संबंधित परिवारों तक काउंसलर पहुंचकर परामर्श दे सकें। भारत में संयुक्त परिवार स्वयं में एक सामाजिक सुरक्षा एवं पारिवारिक परामर्श का परंपरागत केंद्र रहा है लेकिन आज सब कुछ तेजी से समाप्त हो रहा है। 

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
रावण वध के वध देखकर मंत्रमुग्ध हुए लोग
रावण वध के वध देखकर मंत्रमुग्ध हुए लोग

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।कप्तानगंज विकास खंड के ग्राम बलुआ में आयोजित ऐतिहासिक मेले का रविवार को…

आयुर्वेद चिकित्सालय और बाल विकास कार्यालय में मिलीं खामियां, IAS मयंक त्रिपाठी ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम
आयुर्वेद चिकित्सालय और बाल विकास कार्यालय में मिलीं खामियां, IAS मयंक त्रिपाठी ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम

चिकित्साधिकारी की अनुपस्थिति और दवा स्टॉक रजिस्टर में मिली कमी, आंगनबाड़ी केंद्रों को सामग्री…

थाना समाधान दिवस में 11 मामले आए, एक का निस्तारण
थाना समाधान दिवस में 11 मामले आए, एक का निस्तारण

हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय कोतवाली परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन कोतवाल…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking