रामकोला/कुशीनगर। मणिपुर घटना के विरोध में सोमवार देर शाम को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने समाजवादी नेता ए0के0 बादल व विधानसभा अध्यक्ष निठुरी राजभर तथा रामनिवास यादव के नेेतृत्व में स्थानीय नगर में कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने के साथ ही घटना की न्यायिक जांच कराने व मणिपुुुर की सरकार को बर्खास्त करने की मांग की गई। नेताओं ने घटना को शर्मनाक बताया।
सपा नेता ए0के0 बादल ने कहा कि जिस तरह से मणिपुर में तांडव हो रहा है, उससे साबित हो रहा है कि भाजपा की सरकार विफल है। मणिपुर सरकार को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त किया जाना चाहिए।
कैंडल मार्च में काशी नरेश सिंह, हरि यादव, सुग्रिम उर्फ संत, दिनेश खटीक, देवेंद्र सिंह, विजय यादव, गिरजेश यादव, कन्हैया कुमार मौर्य, जंत्री यादव, देवेंद्र यादव, ईश्वर चंद्र प्रियदर्शी, शुभम भारती, जुल्फिकार, आदि तमाम समाजवादी कार्यकर्ता शामिल रहे।
बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…
कुशीनगर। कोतवाली पडरौना क्षेत्र में पशु चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते…
कुशीनगर। यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कुशीनगर यातायात पुलिस ने अगस्त…
हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…