News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला: भाजपा प्रत्याशी को जीताकर त्रिपल इंजन के जरिए विकास को गति प्रदान करें – सांसद

Ram Bihari Rao

Reported By:

Apr 30, 2023  |  5:35 PM

705 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: भाजपा प्रत्याशी को जीताकर त्रिपल इंजन के जरिए विकास को गति प्रदान करें – सांसद

रामकोला/कुशीनगर । रामकोला नगर पंचायत अध्यक्ष पद के भाजपा प्रत्याशी सुनीता देवी के पक्ष में भाजपा सांसद विजय कुमार दूबे ने स्थानीय नगर के पुरानी बाजार में रविवार को नुक्कड़ सभा को संबोधित किया। सांसद श्री दुबे ने प्रदेश में हुए विकास कार्यों की विधिवत चर्चा की और कहा कि योगी सरकार ने गुंडा मवालियों पर अंकुश लगाकर प्रदेश में भयमुक्त समाज की स्थापना की है। उन्होंने कहा कि विकास को गति प्रदान करने के लिए त्रिपल इंजन की सरकार जरूरी है। नगर निकाय चुनाव
में भाजपा प्रत्याशियों की जीत पार्टी के लिए सम्मान की जीत होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के पास तीन दिन का मौका शेष है, इस अवधि के अंदर सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करें ।

आपके लिए और..- मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर...

कार्यक्रम को रामकोला विधायक विनय प्रकाश गोंड , नगर निकाय चुनाव प्रभारी मारकंडे शाही ,फूलबदन कुशवाहा, अजय गोविंद राव उर्फ शिशु, राधेश्याम दीक्षित आदि ने संबोधित किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष अनूप कुमार श्रीवास्तव ने किया। इस दौरान सतीश चौधरी, मनोहर गुप्ता,अमित गोविन्द राव, मनोज गोविंद राव, दिनेश चंद आदि उपस्थित रहे। 

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…

खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान

हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking