News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला: किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ने जनता से किया संवाद

Ram Bihari Rao

Reported By:

May 5, 2024  |  6:44 PM

50 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ने जनता से किया संवाद
  • देश को समृद्ध और गौरवशाली बनाने के लिए शत प्रतिशत मतदान जरूरी-कामेश्वर सिंह

रामकोला/कुशीनगर । भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने रविवार को रामकोला नगर स्थित जनता इंटर कॉलेज में किसान मोर्चा की तरफ से आयोजित कुशीनगर लोकसभा के अन्नदाता सम्मेलन में पार्टी के कार्यकर्ताओं और जनता को वोट के महत्व की जानकारी देते हुए कहा कि देश को समृद्ध व गौरवशाली बनाने के लिए देश की जनता को शत प्रतिशत मतदान करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि मोदी जी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनते हैं तो निश्चित तौर पर भारत विश्व का नेतृत्व करेगा और तीसरी आर्थिक महाशक्ति बनेगा। इसके लिए भाजपा के पक्ष में मतदान करना जरूरी है।

आपके लिए और..- खड्डा तहसील क्षेत्र में 24 घंटे से बिजली गुल, उपभोक्ताओं...

बतौर मुख्य अतिथि उन्होंने कहा की देश के हर नागरिक की जिम्मेदारी है कि भारत को फिर विश्व गुरु बनाने व पूर्ण रूप से भारत को विकसित बनाने के लिए मतदान जरूर करें और लोगों को भी जागरूक बनाएं। अन्नदाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए श्री सिंह ने कहा कि मोदी सरकार ने किसानों के सशक्तिकरण और उनको आत्मनिर्भर बनाने के लिए पिछले दस वर्षों में जितने कार्य किए हैं, उतने पहले कभी नहीं हुए। मोदी सरकार की कृषि हितैषी योजनाएं आज किसानों के लिए संजीवनी बनी हुई है। किसानों, पिछड़ों, गरीबों, शोषितो और वंचितों को सम्मान, स्वाभिमान और उनको समाज में बराबरी का दर्जा देने का काम मोदी सरकार लगातार कर रही है। मोदी सरकार ने उज्ज्वला गैस, मुफ़्त राशन, आवास, किसान सम्मान निधि, आयुष्यमान कार्ड जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ प्रत्येक किसान व गरीब परिवार तक पहुंचाने का काम किया है।केन्द्र और राज्य की भाजपा सरकारें किसानों के विकास के लिए जितना कार्य और सुविधाएं निरंतर दे रही है वह यदि विगत सरकारों ने किया होता तो आज अन्नदेवता और उसका परिवार सम्पन्न और खुशहाल होता। मोदी सरकार किसानों की खुशहाली और समृद्धि के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।

सांसद विजय कुमार दूबे ने मोदी सरकार द्वारा किसान हित में किए गए कार्यों को गिनाते हुए कहा कि किसान नेता चौधरी चरण सिंह जी को भारत रत्न सम्मान देकर मोदी सरकार ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह किसानों की सच्ची हितैषी है।सम्मेलन को लोकसभा प्रभारी नरेन्द्र मणि त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, रामकोला विधायक विनय प्रकाश गोंड, खड्डा विधायक विवेकानंद पाण्डेय,हाटा विधायक मोहन वर्मा ने भी सम्बोधित किया।कार्यक्रम की सफलता पर अध्यक्षता कर रहे किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष अजय राय ने सभी के प्रति आभार जताया। संचालन जिला महामंत्री विजय शंकर तिवारी ने किया।

इस अवसर पर लोकसभा संयोजक अवधेश सिंह, राधेश्याम पाण्डेय, हरिशंकर राय, सन्तोष दत्त राय,शत्रुघ्न शाही, सतीश चौधरी, जितेन्द्र सिंह, आलोक तिवारी,राधेश्याम दीक्षित, मोहन प्रसाद खरवार, मंशा पाण्डेय, मण्डल अध्यक्ष अनुप कुमार श्रीवास्तव, चेयरमैन प्रतिनिधि सतीश चौधरी, अजय गोविंद राव शिशु,निशांत शुक्ल, भानु प्रताप यादव, अरुण सिंह,जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनन्द, जिपंस हरिलाल कुशवाहा सहित किसान मोर्चा के पदाधिकारी और सैंकड़ों किसान मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खड्डा तहसील क्षेत्र में 24 घंटे से बिजली गुल, उपभोक्ताओं में हाहाकार
खड्डा तहसील क्षेत्र में 24 घंटे से बिजली गुल, उपभोक्ताओं में हाहाकार

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र में पिछले 24 घंटे से विद्युत आपूर्ति पूरी तरह…

महाआरती में धर्म सेवा का संदेश: निःशुल्क आरती व दुर्गा चालीसा के माध्यम से समाज जागरण का संकल्प
महाआरती में धर्म सेवा का संदेश: निःशुल्क आरती व दुर्गा चालीसा के माध्यम से समाज जागरण का संकल्प

हाटा कुशीनगर, स्थानीय नगर के वार्ड नंबर -1 बाघनाथ स्थित एक विबाह भवन में…

वृक्ष प्रकृति का अनमोल उपहार, मोलई प्रसाद प्रजापति 
वृक्ष प्रकृति का अनमोल उपहार, मोलई प्रसाद प्रजापति 

मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगलपुर के प्रांगण में…

थाना प्रभारी ने किया व्यापारियों संग बैठक
थाना प्रभारी ने किया व्यापारियों संग बैठक

हाटा कुशीनगर । कोतवाली परिसर में थाना प्रभारी दीपक ने नगर के व्यापारियों संग…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking