News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला: गन्ना समिति परिसर में स्व0 संत प्रसाद गोविन्द राव के मूर्ति का हुआ अनावरण

Ram Bihari Rao

Reported By:

Apr 25, 2022  |  7:33 PM

722 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: गन्ना समिति परिसर में स्व0 संत प्रसाद गोविन्द राव के मूर्ति का हुआ अनावरण
  • बेटी आभा सिंह ने की मूर्ति का अनावरण
  • गन्ना समिति, विद्युत उपकेन्द्र सहित कई सामाजिक कार्यों के लिए अपनी निजी भूमि देकर किया ऐतिहासिक कार्य

रामकोला/कुशीनगर। समाज के उत्थान के प्रति सकारात्मक सोच रखने वालेे रामकोला कस्बा निवासी स्व0 संत प्रसाद गोविन्द राव के प्रतिमा का अनावरण उनकी बेटी श्रीमती आभा सिंह पत्नी सुरेश्ववर सिंह उर्फ पहुना बाबूू पूूर्व उपाध्यक्ष, उ0 प्रदेशीय समिति,गन्ना संघ लखनऊ ने मुख्य अतिथि केे रूप में सहकारी गन्ना विकास समिति लि0 रामकोला खेेतान के परिसर में सोमवार को किया।आयोजित समारोह में उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके द्वारा किये गये ऐतिहासिक सामाजिक कार्यों को याद किया गया और कहा गया कि उनके योगदान को कभी भुलाया नही जा सकता।

आपके लिए और..- मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर...

इस मौके पर जिला गन्ना अधिकारी वेद प्रकाश सिंह ने कहा कि मूर्तियां उन्हीं लोगों की लगती है, जो समाज, गांव व राष्ट्र के लिए काम करते है।उन्होंने कहा कि मूर्ति लगाने का मतलब उसको लगाना ही नहीं है, उस प्रेरणादायी व्यक्ति के जीवन से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना है।उन्होंने कहा कि संत बाबू की दी हुई जमीन पर आज यह सहकारी गन्ना समिति स्थापित है।जिसे कभी विस्मृति नही किया जा सकता। स्व0 संत बाबू के दामाद उ0 प्रदेशीय समिति के पूर्व उपाध्यक्ष सुरेश्वर सिंह ने कहा कि हमारे ससुर जी सामाजिक कार्य में अपने महान योगदान के जरिए आज भी लोगों के दिलों में जीवित है।यह हमारे लिए गर्व की बात है।उन्होंने सभी अतिथियों के प्रति आभार जताये। ब्लाक प्रमुख दिग्विजय सिंह लक्ष्मण ने कहा संत बाबू पूर्वांचल के एक धरोहर थे।उनकी कमी हमेशा महसूस होगी।उनके योगदान को भुलाया नही जा सकता।त्रिवेणी चीनी के प्रधान प्रबंधक अनिल कुमार त्यागी ने कहा कि यह प्रतिमा स्व0 संत बाबू के अतुलनीय योगदान के लिए एक उपयुक्त श्रद्धांजलि होगी। प्रधान गन्ना प्रबंधक दिनेश राय ने कहा कि यह प्रतिमा क्षेत्रीय लोगों के मन के भाव की अभिव्यक्ति होगी।हियुवा के जिला महामंत्री फूलबदन कुशवाहा ने कहा कि संत बाबू हमेशा शोषित,गरीब और पीड़ित की मदद की है।आज के जमाने में ऐसी शख्सियत मिलना मुश्किल है।उनको श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूँ।दैनिक जागरण के भूतपूर्व पत्रकार लालबहादुर गोविन्द राव ने कहा कि संत बाबू ने गन्ना समिति, विद्युत उपकेन्द्र, सनातन विश्व दर्शन मंदिर, बलुआ में हरिजन बस्ती सहित आदि को आबाद किया है।रामकोला बाजार बसा कर उन्होंने हजारों लोगों को रोजी रोटी देने का अतुलनीय योगदान दिया।उच्च शिक्षा ग्रहण करने के साथ ही वे गन्ना समिति के दो बार चेयरमैन सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे।यशवंत उर्फ संत सिंह हर साल वार्षिकोत्सव मनाने की सलाह दी। कार्यक्रम को पूर्व चेयरमैन बैकुंठ शाही , राधेश्याम दीक्षित,रामनिवास यादव,काशी नरेश सिंह,सत्यपाल गोविन्द राव,विनोद गोविन्द राव, सपा नेता देवेन्द्र यादव,रामसूरत शर्मा आदि ने सम्बोधित किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता गन्ना समिति के निवर्तमान चेयरमैन विचित्र नारायण सिंह उर्फ मणि सिंह एवं संचालन राजेश्वर गोविन्द राव ने किया।

इस दौरान नगर चेयरमैन प्रतिनिधि उमेश गोंड, प्रधान संघ अध्यक्ष कैलाश यादव, अगस्त गोविन्द राव, बड़काई गोविन्द राव,वयोवृद्ध हरिशंकर तिवारी,कर्मवीर गोविन्द राव, सत्यवंत गोविन्द राव,गन्ना प्रबंधक चन्द्रशेखर सिंह, नगीना पासवान, पूर्व प्रधान छोटे यादव,जनार्दन यादव,उपेन्द्र गोविन्द राव,सचिव रवीन्द्र बहादुर सिंह, सचिव अंगद प्रसाद वर्मा, एससीडीआई रविन्द्र धर द्विवेदी, राणा प्रताप गोविन्द राव, विनोद कु0 श्रीवास्तव, देववंश पाण्डेय,रामप्रताप तिवारी , रवीन्द्र गोविन्द राव,रवीन्द्र राय आदि तमाम लोग एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…

खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान

हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking