रामकोला/कुशीनगर। नगर की संचालन समिति द्वारा नगर के सभी वार्डो में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रामकोला नगर निकाय चुनाव प्रभारी मारकंडे शाही ने कहा कि होली सांप्रदायिक सौहार्द एवं रंगों का पर्व है, हमें अपने देश में मनाए जाने वाले सभी त्योहारों को एक साथ मिल जुुुुलकर मनाना चाहिए।उन्होंने संगठनात्मक मुद्दे पर विधिवत चर्चा करते हुए नगर पंचायत के हर वार्ड में मतदाता सूची का संगठनात्मक पेज प्रमुख की सूची शीघ्र तैयार करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने फूलों से होली खेली।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष अनूप कुमार श्रीवास्तव एवं संचालन महामंत्री मनोहर गुप्ता ने किया।इस दौरान राधेश्याम दीक्षित, मीडिया प्रभारी रामबिहारी राव, राजेश मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…
कुशीनगर। कोतवाली पडरौना क्षेत्र में पशु चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते…
कुशीनगर। यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कुशीनगर यातायात पुलिस ने अगस्त…
हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…