News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला: टैबलेट पाकर स्मार्ट हुए छात्र, चेहरे पर खिली मुस्कान

Ram Bihari Rao

Reported By:

Mar 8, 2024  |  9:08 PM

155 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: टैबलेट पाकर स्मार्ट हुए छात्र, चेहरे पर खिली मुस्कान

रामकोला/कुशीनगर । प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी टैबलेट व स्मार्टफोन वितरण योजना के अन्तर्गत शुक्रवार को महाराणा प्रताप औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान रामकोला में 78 छात्रों को टैबलेट वितरित किया गया।

आपके लिए और..- मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर...

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय व विशिष्ट अतिथि माध्यमिक शिक्षा के जिला समन्वयक विष्णु प्रभाकर पाण्डेय ने आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्ज्वलित तथा टैबलेट देकर किया।
कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष श्री राय ने कहा कि मुख्यमंत्री का सपना है कि यहां का युवा समग्र रूप में सक्षम हो। आज के इस तकनीकी युग में प्रदेश में वितरित किये जा रहे स्मार्टफोन व टैबलेट से युवा अपनी पढ़ाई व रोजगार को आगे बढ़ाने में सफल होंगे। अपनी योजनाओं और दृढ़ संकल्प के साथ भाजपा सरकार भारत को वैभव सम्पन्न राष्ट्र व सोने की चिड़िया बनाने की तरफ अग्रसर है। विशिष्ट अतिथि विष्णु प्रभाकर पाण्डेय ने कहा कि आज के युग में टैबलेट व स्मार्टफोन हर व्यक्ति के लिए लाभकारी है। आप लोगों को जो टैबलेट वितरित किए जा रहे हैं उसका प्रयोग केवल अच्छे कार्य व पढ़ाई के लिए करें। उन्होंने कहा कि शिक्षा का मूल उद्देश्य रोजगार पाना ही नहीं है देश और समाज को विकसित करने का भी लक्ष्य होना चाहिए। तकनीकी प्राप्त छात्र अपने ट्रेड के जरिये देश को विकसित आयाम दें। रामकोला विधायक प्रतिनिधि चन्दन गोंड ने आइटीआई कालेज के प्रबंधक की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह जो भवन आपने तकनीकी शिक्षा के लिए खड़ा किया है वह रोजगार देने के लिए मील का पत्थर साबित होगा, इसके जरिये योगी और मोदी की सोच को साकार करिये। आइटीआई कालेज के प्रबंधक डा0 धनंजय गोविन्द राव सभी अतिथियों के प्रति आभार जताया और लाभार्थी छात्रों को शुभकामना दी। कार्यक्रम में अतिथियों को स्मृति चिन्ह तथा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विहिप के जिला उपाध्यक्ष व पूर्व जिपंस अरूण सिंह एवं संचालन राकेश त्रिपाठी ने किया। कार्यक्रम को मण्डल अध्यक्ष अनूप कुमार श्रीवास्तव, वरूण राय, पूर्व चेयरमैन महेन्द्र प्रसाद गोंड आदि ने सम्बोधित किया।

इस दौरान रामगोपाल गुप्ता, सत्यपाल गोविन्द राव, प्रधानाचार्य संजीव यादव, राहुल गोविन्द राव, उदय प्रताप सिंह, सभासद दिलीप वैश्य,फतेबहादुर दूबे, अश्विनी सिंह सूरज,राजेश सिंह, नगीना पासवान, रामप्रताप तिवारी, विनय सिंह,विश्वजीत गोविन्द राव, परमेन्दर राव आदि सहित शिक्षक व छात्र मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…

खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान

हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking