रामकोला/कुशीनगर । रामकोला थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिधावट के मठिया टोला अन्तर्गत हाई वोल्टेज तार की स्पार्किन्ग से गन्ने के खेत में आग लग गयी।जिसमें गाँव के दो किसानों की हजारों रूपये की गन्ना जलकर राख हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार थाना के सिधावट गांव के मठिया टोला निवासी रामअवतार और कमलेश दुबे के गन्ने की खेत में तार की स्पार्किन्ग से आग लग गयी काफी मशक्कत के बाद भी दोनों लोगों की गन्ने की खड़ी फसल जलकर राख हो गयी।
इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने एक घन्टे तक बिजली विभाग के विरोध में प्रदर्शन कर कार्यवाही की मांग की।
बताया जा रहा है कि पीड़ित किसानों के खेत के रास्ते हाई वोल्टेज का तार गुजरा है। जो जर्जर हो गया है।तार बदलने के लिए कई बार कहा गया लेकिन विभाग की लापरवाही के चलते अब तक नही बदला गया जिसका नतीजा सामने है।किसानों ने चेतावनी दिया है कि अगर किसानो की जली हुई फसल का मुआवजा देने के साथ ही जर्जर तार को नहीं बदला गया तो हम लोग यथाशीघ्र बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे जिसकी सारी जिम्मेदारी बिजली विभाग की होगी। मामले की जानकारी होने पर एसडीएम मोहम्मद जफर ने लेखपाल को मौके पर तत्काल भेजकर आवश्यक कार्यवाही का निर्देश दिया।
इस दौरान गांव के नत्थू मद्धेशिया, प्रदीप दुबे, आलोक यादव, तबारक अली, गुड्डू निषाद, धर्मेंद्र यादव, सूर्यभान यादव, संतोष यादव, दयाशंकर दुबे, जनार्दन पांडे, श्रवण सिंह, मधुबन गोड, रामदयाल साहनी आदि लोग उपस्थित रहे।
बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…
कुशीनगर। कोतवाली पडरौना क्षेत्र में पशु चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते…
कुशीनगर। यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कुशीनगर यातायात पुलिस ने अगस्त…
हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…