कुशीनगर। युग प्रवर्तक स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर स्थानीय क्षेत्र के शिव दुलारी देवी दल डपट शाही महिला महाविद्यालय अहिरौली कुसम्ही में विवेकानंद का भारत विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। विश्व पटल पर भारतीय संस्कृति को स्थापित करने वाले युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद जी को नमन करते हुए बतौर मुख्य अतिथि हिन्दी की प्रवक्ता डॉ0 मंगला गौरी ने छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि विवेकानंद एक आदर्श व्यक्तित्व के धनी और भारतीय नवजागरण के अग्रदूत स्वामी है। उन्होंने कहा कि विवेकानंद जी हर बच्चे में राष्ट्र निर्माण में योगदान हेतु आशा की किरण देखते थे।सहायक प्रोफेसर कालिन्दी ने कहा कि आज भी उनकी प्रेरणादायक बातें एवं विचार प्रासंगिक है।
डा0 राधे गोविन्द शाही ने कहा कि विवेकानंद जी भारत के युवाओं के प्रेरणास्रोत है।प्राचार्य डा0 मनीषा सिंह ने कहा कि स्वामी जी शैक्षिक एवं आध्यात्मिक विचारों से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत को गौरव अर्जित हुआ। फिरोज अली ने भी अपना विचार व्यक्त किया।इस दौरान प्रवक्ता रीमा ,सुष्मिता एवं महाविद्यालय की समस्त छात्राएँ उपस्थित रही।
कुशीनगर। पड़रौना कोतवाली परिसर में शनिवार को रिवॉल्वर की सफाई के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों…
बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…
कुशीनगर। कोतवाली पडरौना क्षेत्र में पशु चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते…
कुशीनगर। यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कुशीनगर यातायात पुलिस ने अगस्त…