रामकोला/कुशीनगर । स्थानीय नगर क्षेत्र के शिव दुलारी देवी दल डपट शाही महिला महाविद्यालय में युग प्रवर्तक स्वामी विवेकानंद की जयंती और राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर नमन किया गया।
विश्व पटल पर भारतीय संस्कृति को स्थापित करने वाले युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद जी को नमन करते हुए महाविद्यालय की प्राचार्या डाक्टर मनीषा सिंह ने कहा कि विवेकानंद जी हर बच्चे में राष्ट्र निर्माण में योगदान हेतु आशा की किरण देखते थे तथा युवाओं के सामर्थ्य का सही इस्तेमाल पर अत्यधिक बल देते थे।आज भी उनकी प्रेरणादायक बातें एवं विचार प्रासंगिक हैं। इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षक पवन मिश्रा, सुष्मिता राव,विक्की चौधरी, फातिमा, दशरथ गोंड और राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयं सेविकाएं और छात्राएं मौजूद रही।
बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…
कुशीनगर। कोतवाली पडरौना क्षेत्र में पशु चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते…
कुशीनगर। यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कुशीनगर यातायात पुलिस ने अगस्त…
हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…