कप्तानगंज/कुशीनगर। जिला प्रोवेशन अधिकारी विनय कुमार ने बताया कि निदेशक महिला कल्याण उ0प्र0 लखनऊ द्वारा दिये गए निर्देश के अनुपालन में आज दिनांक 09.08.2023 को ग्राम पंचायत पगार यादव टोला वि०ख० रामकोला, जनपद-कुशीनगर में स्वावलम्बन कैम्प का आयोजन किया गया, जिसमें उ0प्र0 सरकार द्वारा संचालित योजनाओं यथा उoप्रo मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, उ०प्र० मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, उ०प्र० मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य), पति की मृत्युपरान्त निराश्रित महिला पेंशन योजना, बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना आदि से लाभान्वित किये जाने वाले परिवारो, महिलाओं, बच्चों को जागरूक किया गया है।
आयोजित कैम्प में महिला शक्ति केन्द्र से श्रीमती वन्दना कुशवाहा (जिला समन्वयक) के साथ अन्य विभागीय कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।
चिकित्साधिकारी की अनुपस्थिति और दवा स्टॉक रजिस्टर में मिली कमी, आंगनबाड़ी केंद्रों को सामग्री…
हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय कोतवाली परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन कोतवाल…
हाटा कुशीनगर ,नगर में स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 50 वर्षीय…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में…