News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला: धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस,हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन 

Ram Bihari Rao

Reported By:

Sep 5, 2023  |  7:01 PM

193 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस,हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन  WhatsApp
Responsive image

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला क्षेत्र के विद्यालयों में मंगलवार को शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया।इस अवसर पर केक काटकर व पुष्प अर्पित कर भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधा कृष्णन को नमन किया गया।

आपके लिए और..- कार्यदायी संस्था की लापरवाही से सलेमगढ़ में जाम का महाजाल,...

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन से हुई। सभी अतिथियों ने गुरूजनों द्वारा किए गए उत्कृष्ट योगदान व डॉ सर्वपल्ली राधा कृष्णन के जीवन और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला और कहा कि डा0 राधाकृष्णन का मानना था कि शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य है व्यक्तित्व गढ़ना।उनका मानना था कि यदि शिक्षा के माध्यम से केवल जीवन के आर्थिक उद्देश्य की पूर्ति होती है और व्यक्तित्व निर्माण का उद्देश्य अधूरा रह जाता है तो ऐसी शिक्षा अधूरी व एकांकी है।आज विद्यालय शिक्षाशाला कम व्यवसायिक प्रतिष्ठान के रूप में ज्यादा दिखने लगा है।उन्होंने उन राष्ट्र-निर्माताओं की सराहना की जो छात्रों को शिक्षा का निर्बाध प्रवाह प्रदान करके युवा प्रतिभाओं का पोषण करते हैं।

इस अवसर पर चन्द्रावती देवी बालिका हाई स्कूल,सेंट थामस साइंस एकेडमी,शिवदुलारी देवी दलडपट शाही महिला महाविद्यालय अहिरौली कुसम्ही रामकोला सहित आदि विद्यालयों में छात्र -छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों की प्रस्तुति दी और शिक्षकों को सम्मानित कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर मैथ्यू पी,गौरव प्रताप सिंह, बृजेन्द्र श्रीवास्तव ,इमरान खान, अशोक वर्मा, सुशील तिवारी, मोहसिन खान, उल्का सिंह, दृष्टि गोविन्द राव, प्रियंका सिंह, शबाना एवं गोल्डी सिंह सहित तमाम शिक्षक गण उपस्थित रहे। 

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
Iniyaals Nutrition: Buy Traditional Health Mix, Malt Powder and Nutrition Products Online in India
Iniyaals Nutrition: Buy Traditional Health Mix, Malt Powder and Nutrition Products Online in India

When searching for traditional health mixes, nutrition powders, porridge mixes and malt drinks, finding…

पुलिस मुठभेड़ में गो-तस्कर को लगी गोली, गैंगस्टर समेत कई मुकदमों का आरोपी गिरफ्तार!
पुलिस मुठभेड़ में गो-तस्कर को लगी गोली, गैंगस्टर समेत कई मुकदमों का आरोपी गिरफ्तार!

कुशीनगर। जिले में गोवंशीय पशुओं की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई के दौरान सोमवार देर…

कुशीनगर NH-28 पर भीषण हादसा: कार-ट्रेलर भिड़ंत में एक ही परिवार के 5 समेत 6 की मौत, 2 की हालत गंभीर
कुशीनगर NH-28 पर भीषण हादसा: कार-ट्रेलर भिड़ंत में एक ही परिवार के 5 समेत 6 की मौत, 2 की हालत गंभीर

मांगलिक कार्यक्रम से लौट रहा था परिवार, हाटा कोतवाली के थरुआडीह के पास हुआ…

दीपावली और छठ पर्व को लेकर हाटा कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक, हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर
दीपावली और छठ पर्व को लेकर हाटा कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक, हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर

हाटा, कुशीनगर। दीपावली और छठ पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking