रामकोला/कुशीनगर। विकास खंड रामकोला के अन्तर्गत ग्राम सभा पगार में हुए विकास कार्यों का डीएम के आदेश पर तहसीलदार कप्तानगंज कृष्ण गोपाल त्रिपाठी ने मौके पर पहुंच कर निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान पूर्व में बने हाट बाजार की स्थिति काफी खराब मिली तथा बाजार भी नहीं लगती, ठीक कराने को कहा। इस दौरान गांव में ही बने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र को भी देखा।
स्थानीय विकास खंड के ग्राम सभा पगार में पहुंचे तहसीलदार श्री त्रिपाठी ने पहले सामुदायिक भवन को देखा और उसके बाद बने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र को देखा जो संतोषजनक मिला। उसके बाद बसपा की सरकार में बने हाट बाजार केन्द्र पर पहुंचे जहां की स्थिति काफी खराब और जर्जर रही जिसे मरम्मत कराने के लिए कहा। कहा कि यही पर बाजार लगे।जिस पर ग्राम पंचायत अधिकारी जियाउर्रहमान ने कहा की हम लोगों का प्रयास रहेगा की गांव के हाट बाजार में ही बाजार लगे।इस मौके पर विकाऊ यादव, सुरेन्द्र गुप्ता सहित आदि उपस्थित रहे।
चिकित्साधिकारी की अनुपस्थिति और दवा स्टॉक रजिस्टर में मिली कमी, आंगनबाड़ी केंद्रों को सामग्री…
हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय कोतवाली परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन कोतवाल…
हाटा कुशीनगर ,नगर में स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 50 वर्षीय…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में…