रामकोला/कुशीनगर । सृष्टि के रचयिता भगवान विश्वकर्मा की जयंती रविवार को बड़े ही धूमधाम से मनाई गई। क्षेत्र के विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठानों में सांस्कृति कार्यक्रम आयोजित कर मशीनों की विधिवत पूूजा की गई।
रामकोला नगर स्थित त्रिवेणी चीनी मिल में आचार्य विश्वनाथ पाण्डेय ने मुख्य अभियंता अवधेश सिंह के द्वारा देवशिल्पी विश्वकर्मा की विधिवत पूजा संपन्न कराई।इस अवसर पर चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक यश राज सिंह ने भी पूजन अर्चना किया। प्रधान प्रबंधक श्री सिंह ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा को दुनिया का पहला इंजीनियर कहा जाता है तथा विश्वकर्मा जी को निर्माण एवं सृजन का देवता माना जाता है। आज विश्व जिस तेजी से आगे बढ रहा है वह सब श्री विश्वकर्मा जी की ही देन है।
इस दौरान कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय,प्रधान गन्ना प्रबंधक सतीश बलियान, एफसी राजकुमार,चिकित्साधिकारी डॉ0 शिवाजी, चीफ कैमिस्ट संजय तिवारी , जगदीश चावला, आनंद मिश्रा , विवेक पांडे,आनंद प्रकाश शर्मा, विजय शाही, कमल राज मदहोक,ओमप्रकाश तिवारी ,प्रेम कुुुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।
चिकित्साधिकारी की अनुपस्थिति और दवा स्टॉक रजिस्टर में मिली कमी, आंगनबाड़ी केंद्रों को सामग्री…
हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय कोतवाली परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन कोतवाल…
हाटा कुशीनगर ,नगर में स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 50 वर्षीय…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में…