News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला: एक दिन पूर्व गायब युवती का शव गांव के समीप गन्ने खेत में मिला

Ram Bihari Rao

Reported By:

Sep 4, 2021  |  5:47 PM

1,451 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: एक दिन पूर्व गायब युवती का शव गांव के समीप गन्ने खेत में मिला WhatsApp
Responsive image

रामकोला/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। रामकोला थाना क्षेत्र के धुुआँटीकर गांव के समीप गन्ना के खेत में 20 वर्षीय एक युवती की लाश मिली। जिसकी पहचान गांव के ही सीताराम चौरसिया की पुत्री संगीता चौरसिया के रूप में हुई। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी।गाँव में तरह-तरह की चर्चाएं जारी है।युवती की हत्या सेे गांव में सनसनी फैल गयी है।

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...

मिली जानकारी के अनुसार युवती शुक्रवार को दिन में 2 बजे के लगभग जानवरों के पास आग जलाने के लिए गन्ने की सूखी पत्ती लाने गई।जब युवती लौटकर घर नहीं आई तब परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी,शाम तक तलाश करने के बाद परिजनों ने थाने में इसकी सूचना दी।सूचना पाकर पुलिस भी युवती को ढूंढने का असफल प्रयास किया।

घटना रामकोला थाना क्षेत्र के धुआँटीकर गांव का है।शुक्रवार को दो बजे के बाद गायब युवती की शनिवार को सुबह 5 बजे के करीब घर से पाँच सौ मीटर की दूरी पर फरना गांव जाने वाली माइनर के समीप गन्ने के खेत में लाश मिली।खेत में लगभग एक फीट पानी लगा हुआ था तथा युवती के आँख पर चोट का निशान था।वहां जुटी लोगों की भीड़ में चर्चा था कि लग रहा है कि युवती की कहीं और हत्या कर यहाँ फेका गया है।इस खबर को सुनकर वहा स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर रामकोला पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी।

इस घटना की जानकारी होने पर पुलिस कप्तान सचिन्द्र कुमार पटेल धुआँटीकर गांव पहुँचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking