News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला: श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप मनाया गया

Ram Bihari Rao

Reported By:

Jun 23, 2023  |  7:40 PM

62 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप मनाया गया WhatsApp
Responsive image
  • पुण्यतिथि पर याद किए गए डा. मुखर्जी
  • डा0 मुखर्जी के बलिदान को देश हमेशा याद रखेगा – अनूप 

रामकोला/कुशीनगर । भारतीय जनसंघ के संस्थापक व शिक्षाविद ,समाजसेवी तथा राजनीतिक चिंतक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के पुण्यतिथि के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रत्येक बूथ पर उन्हें याद कर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर सच्ची श्रद्धांजलि दी। उनकी पुण्यतिथि को समपर्ण दिवस के रूप में मनाया गया तथा उनकी जीवनी पर विधिवत प्रकाश डाला गया। 

आपके लिए और..- आयुर्वेद चिकित्सालय और बाल विकास कार्यालय में मिलीं खामियां, IAS...

 धुआंटीकर गांव मेंं मण्डल अध्यक्ष अनूप कुमार श्रीवास्तव ने राष्ट्रीय अस्मिता के अद्वितीय प्रतीक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को नमन करते हुए कहा कि भारत की एकता और अखंडता के लिए उनका बलिदान हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। ‘एक देश में दो विधान, दो निशान, दो प्रधान नहीं चलेंगे’ का नारा देकर जम्मू-कश्मीर के सर्वांगीण विकास हेतु धारा 370 और 35ए को समाप्त करने की प्रेरणा का बीजारोपण करने वाले जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर विशेष रूप से उन्ही की प्रेरणा से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद में कानून लाकर धारा 370 और 35ए को समाप्त करके उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दिया। चेयरमैन प्रतिनिधि सतीश चौधरी ने कहा कि डा0 मुखर्जी सच्चे अर्थों में मानवता के उपासक और सिद्धांतवादी थे। उन्होंने देश को एक सूत्र में बांधने के लिए अपने जीवन का बलिदान दिया। 

इस अवसर पर रविंद्र प्रजापति,मनोहर गुप्ता ,दिनेश चंद, विशाल चंद,अरुण यादव, शैलेश सिंह, चंद्र प्रकाश भारती, सुदामा साहनी, हृदेश विश्वकर्मा, अक्षयबर गोंड सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
आयुर्वेद चिकित्सालय और बाल विकास कार्यालय में मिलीं खामियां, IAS मयंक त्रिपाठी ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम
आयुर्वेद चिकित्सालय और बाल विकास कार्यालय में मिलीं खामियां, IAS मयंक त्रिपाठी ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम

चिकित्साधिकारी की अनुपस्थिति और दवा स्टॉक रजिस्टर में मिली कमी, आंगनबाड़ी केंद्रों को सामग्री…

थाना समाधान दिवस में 11 मामले आए, एक का निस्तारण
थाना समाधान दिवस में 11 मामले आए, एक का निस्तारण

हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय कोतवाली परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन कोतवाल…

हाटा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मृत्यु
हाटा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मृत्यु

हाटा कुशीनगर ,नगर में स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 50 वर्षीय…

विधायक विवेकानंद पाण्डेय का प्रयास लाया रंग, वरवारतनपुर और भूमिहारीपट्टी पीएचसी बनेंगी सीएचसी
विधायक विवेकानंद पाण्डेय का प्रयास लाया रंग, वरवारतनपुर और भूमिहारीपट्टी पीएचसी बनेंगी सीएचसी

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking