News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला: बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया रक्षाबंधन का पर्व

Ram Bihari Rao

Reported By:

Aug 31, 2023  |  3:08 PM

145 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया रक्षाबंधन का पर्व

रामकोला/ कुशीनगर । आस्था एवं विश्वास का पवित्र व अटूट प्रेम का पर्व रक्षाबंधन गुरूवार को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। संबंधों की मधुरता एवं सुरक्षा कवच की भावना से ओत-प्रोत राखी के इस पर्व में भाई- बहन राखी बंधवाने व बांधने में व्यस्त दिखे।जहां बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बाँध माथे पर तिलक लगाकर उसके दीर्घायु की कामना कर रही थी वहीं भाई भी इस पवित्र बंधन के मौके पर उपहार के साथ अपनी बहन की हर परिस्थिति में रक्षा करने की प्रतिज्ञा का अमूल्य उपहार दे रहा था। हिन्दू धर्म के इस महान पर्व पर पूरा दिन चहल-पहल से भरा रहा।भाई-बहन के अटूट प्रेम को समर्पित रक्षाबंधन पर्व की तैयारी में एक सप्ताह से ही बहनें लगी हुई थी तथा राखी की दुकानों से बाजार सजा हुआ था। भद्रा लगने की वजह से लोगों के अंदर तिथि को लेकर एक असमंजस की स्थिति बनी हुई थी लेेेकिन लोगों नेे 31 अगस्त को रक्षाबंधन पर्व को धूमधाम से मनाया।

आपके लिए और..- मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर...

 

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…

खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान

हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking