News Addaa WhatsApp Group

रामकोला: चीनी मिल जाने वाली मुख्य सड़क बदहाल,कब सुधरेगी इसकी दशा!

Ram Bihari Rao

Reported By:

Jun 15, 2021  |  7:29 PM

1,033 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: चीनी मिल जाने वाली मुख्य सड़क बदहाल,कब सुधरेगी इसकी दशा!

रामकोला/कुशीनगर | वर्षों से बदहाल चीनी मिल की तरफ जाने वाली रामकोला नगर पंचायत वार्ड नं0 4 की महत्वपूर्ण सड़क की दशा कब सुधरेगी ? इसको लेकर लोग संशय में है। हर वर्ष बरसात के दिनों में कीचड़ और जल जमाव के कारण इस मार्ग से आवागमन पूरी तरह बाधित हो जाता है , इतना ही नही मौसम कोई हो बारिश होने के बाद इस सड़क से लोगों का आना- जाना बड़ी मुश्किल हो जाता है।इस समय इस मार्ग से आवागमन बहुत कठिन हो गया है।वर्तमान समय में बारिश की वजह से सड़क पर कीचड़ व जल जमाव हो गया है।यह सड़क नगर से त्रिवेणी मिल व क्षेत्र को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण मार्ग है। एक वर्ष पूर्व इस सड़क के बदहाली पर निर्माण की मांग को लेकर कुछ उत्साही युवक कीचड़ में ही धरना दे दिये थे। धरने की सूचना पाकर मौके पर पहुँचे रामकोला अधिशासी अधिकारी ने सड़क निर्माण के लिए कहा था कि डीपीआर भेजा गया है तथा पुनः डीपीआर भेज दी जायेगी।उन्होंने तत्काल सफाई शुरू करवाकर धरने को समाप्त कराया था लेकिन आज तक इस सड़क का निर्माण नही हुआ। 

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की...

स्थानीय नगर पंचायत की यह सड़क हिचकोले खाने वाली हो गयी है।थोड़ी सी बरसात होने पर ही यह सड़क दुर्घटना को दावत देना शुरू कर देती है। आये दिन राहगीर इस सड़क पर गिर कर घायल हो जाते हैं। वर्तमान में भी यह पूरी सड़क कीचड़ से लबालब है। इस सड़क से त्रिवेणी चीनी मिल, भोदसी,बाबूछपरा, मोरवन, बैरिया,घिनहुआ,फरना सहित सैकड़ो गांवों के लोग इस राह से नगर में अपनी आवश्यकताओं के लिए आते जाते है। इस समय इस मार्ग की हालत देखकर पैदल तथा साइकिल व मोटर साइकिल से आने-जाने वालो की हिम्मत बेकार साबित हो रही है ।                       

संबंधित खबरें
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”
तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”

कुशीनगर  । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…

तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद
तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल
श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल

एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर  खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking