News Addaa WhatsApp Group

रामकोला: चारा काटने गए व्यक्ति की पानी मे डूबने से हुई मौत

Ram Bihari Rao

Reported By:

Jul 14, 2021  |  6:28 PM

867 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: चारा काटने गए व्यक्ति की पानी मे डूबने से हुई मौत

रामकोला/कुशीनगर | रामकोला थाना क्षेत्र के अंतर्गत माधोपुर गौजही गांव के पंडित टोला के रामप्रीत मंगलवार को जल जमाव क्षेत्र में पशुओं के लिए चारा काटने गए थे जिनकी पानी मे डूबने से मौत हो गयी।बुधवार को सुबह उनकी लाश मिली।सूचना पाकर पुलिस पहुंची और लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की...

रामकोला थाना क्षेत्र के माधोपुर गौजही गांव के पंडित टोला निवासी रामप्रीत गोड़ पुत्र स्वर्गीय रघुनाथ उम्र लगभग 55 वर्ष प्रतिदिन की भांति मंगलवार को सुबह 9 बजे के लगभग पशुओं का चारा काटने के लिए अकेले चवर क्षेत्र में गए थे।यह जानकारी परिजनों ने देते हुए बताया कि चवर में रामप्रीत को पानी की गहराई का अंदाजा नही लग पाया और वह तैरना नही जानते थे जिससे गहरे पानी में डूब गए। रामप्रीत के देर शाम तक घर न पहुंचने पर परिजन व्याकुल हो गए और खोजबीन शुरू कर दी। इस संबंध में परिजनों ने पुलिस को भी सूचना दी। परिजन रात भर परेशान होने के बाद बुधवार को सुबह उस क्षेत्र की तरफ निकले जिधर रामप्रीत घास काटने गए थे । सुबह छः बजे के लगभग रामप्रीत की लाश पानी में मिली। रामकोला पुलिस लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की दो लड़के तथा चार लड़कियां हैं।जिसमें तीन लड़कियों की शादी नहीं हुई है। मृतक खेती बारी और मजदूरी कर परिवार का जीविका चलाता था ।

संबंधित खबरें
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”
तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”

कुशीनगर  । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…

तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद
तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल
श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल

एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर  खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking