News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला: इस वर्ष एक करोड़ पांच लाख क्विंटल गन्ना पेराई का लक्ष्य -महाप्रबंधक यसराज सिंह

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 21, 2023  |  7:35 PM

136 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: इस वर्ष एक करोड़ पांच लाख क्विंटल गन्ना पेराई का लक्ष्य -महाप्रबंधक यसराज सिंह

कुशीनगर। त्रिवेनी चीनी मील,पंजाब चीनी मील रामकोला के महा प्रबंधक यसराज सिंह ने सोमवार को बकनहा के शिव मंदिर में भंडारा कार्यक्रम के दौरान गन्ना किसानों की समस्यायों से अवगत होते हुए कहा कि इस वर्ष एक करोड़ पांच लाख क्विंटल गन्ना पेराई का लक्ष्य रखा गया है l चीनी मील को समय से पहले एक नवम्बर को शुभारंभ क़र दिया जायेगा, तथा गत वर्ष की पेराई क्षमता से दस हजार किवंटल प्रतिदिन अधिक गन्ना पेराई क्षमता की वृद्धि की गयी हैl

आपके लिए और..- मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर...

गन्ना किसानों से वार्ता करते हुए महा प्रबंधक ने कहा कि पंजाब चीनी मिल रामकोला द्वारा किसानों की समस्यायों को देखते हुए मील द्वारा इस वर्ष गन्ना की औसत पेराई 60 से 62 हजार क्विंटल की पेराई प्रतिदिन की जायेगी l उप महाप्रबंधक गन्ना सतीश बलियान ने कहा कि सेंटर की पर्ची सेंटर पर और गेट की पर्ची गेट पर ही तौली जायेगीl कृषको द्वारा निर्धारित साधन के अनुसार ही तौल की जायेगी, तथा गन्ना किसानों की हर समस्याओं को समय से दूर किया जायेगा l

इस दौरान उप महाप्रबंधक प्रशासन मानवेन्द्र राय ,अपर गन्ना प्रबंधक रामललन मौर्य, राघव बर्मा,रणबिजय सिंह,बिनोद राव,पूर्व प्रधान अमित राव, ग्राम प्रधान डिम्पल पांडेय आदि मौजूद रहेl

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…

खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान

हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking