रामकोला/कुशीनगर। सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र रामकोला में तैनात मुख्य फार्मासिस्ट आर0 बी0 चौहान के परिसर अन्तर्गत आवास में मंगलवार की देर रात्रि में आवास के पिछले हिस्से में लगे दरवाजा को तोड़ कर अज्ञात चोरों ने घर में घुस गये तथा इन्वर्टर, बैट्री, सिलेंडर व बर्तन और बैग में रखा नगदी पच्चीस हजार रुपए चुरा ले गये। फार्मासिस्ट रात्रि में घर पर मौजूद नहीं थे।
प्राप्त समाचार के अनुसार स्वास्थ्य केन्द्र के फार्मासिस्ट आर0 बी0 चौहान मंगलवार को किसी काम से गोरखपुर गये थे। रात में अज्ञात चोरों ने उनके बंद आवास के पिछले हिस्से में लगे दरवाजा को तोड़ कर इन्वर्टर, बैट्री, सिलेंडर व बर्तन सहित नगदी पच्चीस हजार रुपए चोरी करने की घटना को अंजाम दिया है। बुधवार की सुबह चौहान जब आवास पर आये और घर में गये तो घटना की जानकारी हुई।
बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…
कुशीनगर। कोतवाली पडरौना क्षेत्र में पशु चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते…
कुशीनगर। यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कुशीनगर यातायात पुलिस ने अगस्त…
हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…