रामकोला/कुशीनगर। रामकोला रेलवे स्टेशन पर स्थानीय थाना के प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह ने रविवार की रात में सामाजिक संगठन दृष्टि फाउंडेशन के सौजन्य से गरीबों को कंबल वितरण किया। प्रभारी निरीक्षक श्री सिंह ने कहा कि गरीबों की मदद करने से बढ़कर कोई सेवा नहीं है, ऐसे कार्य के लिए सभी सामाजिक संगठनों को बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। आपको जानकारी दे दूं कि दृष्टि फाउंडेशन रामकोला की टीम पिछले 15 अगस्त से निरन्तर रेलवे स्टेशन सहित अन्य जगहों पर रह रहे गरीबों को शाम का भोजन उपलब्ध कराती आ रही है। टीम के सदस्यों का कहना है कि हम लोगों की सोच है कि जानकारी में आने के बाद कोई भी गरीब क्षेत्र में भूखा ना रहे।
कंबल वितरण के दौरान एस0 एस0 आई0 आई रामचंद्र सिंह यादव, हे0का0 राजनाथ सिंह, मनोज सिंह, मनोज मिश्रा, डॉ इंद्रजीत गोविंद राव, नागेंद्र गुप्ता, सत्य प्रकाश पटेल, गोपाल वर्मा, नगीना पासवान आदि उपस्थित रहे।
बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…
कुशीनगर। कोतवाली पडरौना क्षेत्र में पशु चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते…
कुशीनगर। यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कुशीनगर यातायात पुलिस ने अगस्त…
हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…