रामकोला/कुशीनगर (न्यूज अड्डा) । थाना क्षेत्र के अंतर्गत लक्ष्मीगंज बाजार में लगा पेपर प्लेट मशीन की डाई को शुक्रवार की रात्रि में चोरो ने चोरी कर ली। दिन में जब नितेश राव अपनी मशीन के पास आये तो देखे पीछे लगा शटर तोड़ कर मशीन के कीमती पार्ट चोरी हो गया है।घटना के संबंध में आवश्यक कार्यवाही हेतु उसने पुलिस को तहरीर दे दी।
रामकोला थाना क्षेत्र के ग्राम तरकुलवा निवासी दीनानाथ के मकान में घोरठ निवासी नितेश राव पुत्र सत्येंद्र राव लक्ष्मीगंज -पकड़ियार मार्ग पर पुलिस चौकी से पाँच सौ मीटर की दूरी पर लक्ष्मीगंज में कागज का पत्तल बनाने वाली पेपर प्लेट मशीन लगाये हैं ।नितेश राव शनिवार की सुबह जब अपनी दुकान में लगा मशीन को देखा तब सामान बिखरा हुआ था और पेपर प्लेट बनाने वाली मशीन की कीमती पाँच डाई नही है ,वह चोरी हो गयी थी। जिसकी कीमत पच्चास हजार रुपये के लगभग होगा। नितेश राव ने रविवार को घटना की तहरीर रामकोला पुलिस को दे दी है। चोरी की घटना लेकर लोगों में दहशत व्याप्त है।
चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…
विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…
बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…
बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…