रामकोला/कुशीनगर । रामकोला कस्बा के तिवारी मोहल्ला में अज्ञात चोरों ने एक घर को अपना निशाना बनाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया है।
घटना रामकोला नगर के वार्ड नंबर 20 तिवारी मोहल्ला की है। गृहस्वामी जयप्रकाश तिवारी ने जानकारी दी है कि घर पर मै अकेला था परिवार के लोग दिल्ली दवा कराने गये है। गत 19 जून दिन सोमवार की रात्रि को दैनिक दिनचर्या के अनुसार घर के सभी दरवाजे को बंद कर बरामदे में रात्रि साढ़े दस बजे के लगभग सो गया।
मंगलवार को सुबह 5 बजे के लगभग उठा तो घर का मुख्य दरवाजा अंदर से बंद मिला।पिछले हिस्से की तरफ से घर के अंदर प्रवेश किया तो देखा घर के अंदर के सभी कमरों के दरवाजे पर लगे ताला को तोड़कर आलमारी और बाक्स को खंगाल कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। गृहस्वामी ने बताया कि दवा कराने के लिए रखा करीब दो लाख रूपये नगद और तीनों बहुओं के जेवर तथा बर्तन आदि की चोरी हुई है।आवश्यक कार्यवाही हेतु पुलिस को तहरीर दे दी गयी है।जानकारी होने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच कर तहकीकात की है।
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के करदह तिवारी टोला गांव में अज्ञात कारणों से…
हाटा कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली में शनिवार को तहसीलदार जया सिंह की अध्यक्षता में आयोजित…
कुशीनगर। रामकोला थाना क्षेत्र के मोरवन टोला इमलिया गांव में युवती और उसकी मां…
पूर्वांचल होम्यो सेवा समिति ने मनाई डॉ. हैनिमैन की 271वीं जयंती खड्डा, कुशीनगर। होम्योपैथी…