रामकोला/कुशीनगर । कस्बा अन्तर्गत सनातन विश्व दर्शन मंदिर अनुसुइया धाम गेट के समीप बाइक सवार तीन लोग ट्रैक्टर की चपेट में आकर घायल हो गये। घायलों को निजी साधन द्वारा सीएचसी रामकोला ले जाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची और टैक्टर को कब्जे में ली।
प्राप्त समाचार के अनुसार रामकोला थाना क्षेत्र के उर्दहा निवासी रफीक पुत्र मैनुद्दीन व सुड्डू पुत्र बिस्मिल्लाह बाइक से हसीना पत्नी मैनुद्दीन को लेकर दवा कराने रामकोला आ रहे थे अभी अनुसुइया गेट के सामने मुख्य सड़क पर जो चढ़ने वाले थे तभी ट्रैक्टर से ठोकर लग गया।
जिसमें बाइक सवार तीनों लोग घायल हो जिन्हें इलाज हेतु सीएचसी रामकोला ले जाया गया जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।जानकारी मिली है कि एक व्यक्ति नया ट्रैक्टर खरीद कर धर्मसमधा मंदिर से पूजा करा कर घर वापस जा रहा था तभी यह हादसा हो गया।सूचना पर पुलिस पहुंची और ट्रैक्टर को अपने कब्जे में ले ली।
चिकित्साधिकारी की अनुपस्थिति और दवा स्टॉक रजिस्टर में मिली कमी, आंगनबाड़ी केंद्रों को सामग्री…
हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय कोतवाली परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन कोतवाल…
हाटा कुशीनगर ,नगर में स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 50 वर्षीय…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में…