News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला नगरवासियों ने अपनी मांगो से संबंधित रेल मंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सांसद को सौंपा

Ram Bihari Rao

Reported By:

Oct 1, 2023  |  6:48 PM

42 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला नगरवासियों ने अपनी मांगो से संबंधित रेल मंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सांसद को सौंपा

रामकोला/कुशीनगर । शनिवार की रात में स्थानीय रेलवे स्टेशन पर आयोजित अभिनंदन समारोह में पूर्व पत्रकार जकाउल्लाह कुरैशी,व्यवसायी दीपक तुलस्यान, व्यापार मण्डल नेता बुनेला गुप्ता,रमेश मिश्रा, सोनी केडिया, छोटेलाल वर्मा आदि सहित रामकोला नगरवासियों एवं क्षेत्रीय जनता ने रेलमंत्री के नाम सम्बोधित हस्ताक्षरयुक्त एक ज्ञापन सांसद विजय कुमार दूबे को सौंपा, लोगों ने ज्ञापन के जरिए मांग किया है कि  थावे -टाटानगर के बीच चल रही 18881/ 18882 एक्सप्रेस को निर्माणाधीन सेटलाइट स्टेशन गोरखपुर छावनी तक विस्तारित किया जाय ताकि कुशीनगर जिले के स्टेशन उत्तरी बिहार के अनेक महत्वपूर्ण स्टेशनों के साथ झारखण्ड राज्य के कई स्टेशनों से सीधे जुड़ जाय।इसके अलावा सिवान -भटनी -गोरखपुर होकर दिल्ली की जाने वाली ट्रेनों में से किसी भी एक एक्सप्रेस ट्रेन को सप्ताह में तीन दिन वाया कप्तानगंज -पडरौना -थावे डायवर्ट कर चलाई जाय ताकि कप्तानगंज व थावे रूट के यात्रियों को भी दिल्ली तक जाने -आने की सीधी सुविधा मिल जाय।

आपके लिए और..- मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर...

ज्ञापन के जरिये लोगों ने सुझाव दिया है कि इन मांगों को पूरा करने से रेल विभाग पर कोई अतिरिक्त आर्थिक लागत भी नहीं आयेगा। पूर्वांचल व्यापार मंडल के स्थानीय अध्यक्ष प्रदीप वर्मा ने भी एक ज्ञापन देकर सुबह में गोरखपुर तक पेसेंजर ट्रेन चलाने कि मांग की। सांसद विजय कुमार दूबे ने ज्ञापन को रेल मंत्री तक पहुँचाने और मांगों पर प्रयास करने की बात कही।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…

खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान

हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking