रामकोला/कुशीनगर । रामकोला थाना क्षेत्र के अंतर्गत चक चिंतामणि गांव के समीप ट्रैक्टर की ठोकर से बाइक पर पीछे बैठी महिला की दर्दनाक मौत हो गयी।पति और बच्ची सुरक्षित बच गये।
नगर पंचायत रामकोला वार्ड नं0 11 शिवनगर (मोतीपाकड़ ) निवासी सराजूद्दीन अपनी पत्नी सहिना खातून उम्र 28 वर्ष और दो वर्षीय बच्ची को मोटरसाइकिल से बकरीद पर्व की खुशियाँ मनाने निचलौल अपने फूआ के वहां जा रहे थे कि स्थानीय थाना क्षेत्र के चक चिन्तामणि गांव के समीप तेज रफ्तार प्रेशर ट्राली जोड़े टैक्टर ने अनियंत्रित होकर बाइक में जोरदार ठोकर मार दिया,टैक्टर का पहिया महिला के सिर चढ़ गया और महिला की मौत हो गयी।टैक्टर ड्राईवर मौके से ट्रैक्टर छोड़ कर फरार हो गया।
सूचना पर पुलिस पहुंची।महिला को सीएचसी रामकोला लाया गया। जिसे देखते ही डाक्टर ने मृत्यु घोषित कर दिया। बच्ची और पति को हल्का- फुल्का चोटें आयी है। शव को पंचनामा के बाद पुलिस अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी।
बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…
कुशीनगर। कोतवाली पडरौना क्षेत्र में पशु चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते…
कुशीनगर। यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कुशीनगर यातायात पुलिस ने अगस्त…
हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…