News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला: त्रिवेणी चीनी ने सत्र 2023-24 का किया सम्पूर्ण भुगतान

Ram Bihari Rao

Reported By:

May 16, 2024  |  6:36 PM

116 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: त्रिवेणी चीनी ने सत्र 2023-24 का किया सम्पूर्ण भुगतान
  • अच्छी फसल के लिए सिंचाई व निराई गुड़ाई तथा कीटनाशक का प्रयोग बेहद जरुरी

रामकोला/कुशीनगर। त्रिवेणी चीनी मिल रामकोला यूनिट के हेड यश राज सिंह ने गन्ना किसान संस्थान पिपराईच के सहायक निदेशक ओम प्रकाश गुप्ता को कृषक प्रशिक्षण के दौरान जानकारी दी कि चीनी मिल ने गन्ना पेराई सत्र 2023-24 में 86.91 लाख कुन्तल गन्ना पेराई कर 9.63 लाख कुन्तल चीनी तैयार की और चीनी परता 11.07 प्रतिशत रही।

आपके लिए और..- मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर...

श्री सिंह ने बताया कि मिल परिक्षेत्र में 73387 गन्ना किसनों ने चीनी मिल को अपना गन्ना बेचा है और चीनी मिल ने किसानों के सम्पूर्ण गन्ना का भुगतान 318.33 करोड़ रुपया कर एक रिकॉर्ड स्थापित किया है। श्री सिंह ने बताया कि कृषको को गन्ना की फसल के लिए कीटनाशक को अनुदान पर दिया जा रहा है। इस समय गन्ना सर्वेक्षण का कार्य सर्वे टीम बनाकर कराया जा रहा है । सहायक निदेशक से अनुरोध किया कि मिल क्षेत्र में, पेड़ी गन्ना में कीट रोग नियंत्रण तथा रेड – राट रोग के बचाव के लिए सावधानियां, ट्रेन्च विधि से गन्ना बोने से लाभ आदि विषय पर विशेष प्रशिक्षण दिया जाए। सहायक निदेशक ओम प्रकाश गुप्ता ने प्रशिक्षण आयोजन हेतु स्थान का नाम उपलब्ध कराने हेतु कहा। कारखाना प्रबंधक मानवेन्द्र राय ने सहयक निदेशक के साथ टेकुआटार, बकनहा , भैसही गांव में अंकुर बेधक कीट से प्रभावित खेतों को देखा।

इस दौरान सहायक निदेशक ने कृषकोंं को गन्ना फसल में, जुताई – गुड़ाई व सिचाई करने हेतु कहा। जिला गन्ना अधिकारी कुशीनगर डी के सैनी द्वारा गन्ना सर्वेक्षण का निरीक्षण उपरान्त सर्वे कर्मियोंं का गन्ना सर्वेक्षण कार्यो का समीक्षा बैठक कर निर्देश दिया गया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…

खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान

हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking