News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला: त्रिवेणी चीनी मिल ने पेराई सत्र का किया समापन

Ram Bihari Rao

Reported By:

May 3, 2024  |  6:16 PM

128 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: त्रिवेणी चीनी मिल ने पेराई सत्र का किया समापन
  • चीनी मिल गन्ना मूल्य भुगतान में भी रही अग्रणी

रामकोला/कुशीनगर। त्रिवेणी चीनी मिल रामकोला ने मंगलवार की रात्रि में लम्बी सीटी लगाकर अपने पेराई सत्र 20223-24 का समापन कर दिया। लेकिन तीन दिन तक चीनी मिल मैन्युफैक्चरिंग प्रासेस में रही। इस बार चीनी मिल 174 दिन तक चली। पिछले वर्ष की अपेेेक्षा दस लाख छब्बीस हजार कुन्तल गन्ने की अधिक पेराई की।

आपके लिए और..- मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर...

त्रिवेणी चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक यश राज सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति के जरिये जानकारी कि मिल बंदी के कई रोज पूर्व से ही सभी सेन्टर व मिल गेट पर इंडेंट फ्री गन्ना खरीद की जानकारी प्रचार वाहन से एनाउंसमेंट के जरिये किसानों को दे दी गयी थी।जिला गन्ना अधिकारी से आदेश प्राप्त कर नो केन के तीन दिन बाद 30 अप्रैल की रात्रि में परिक्षेत्र के सम्पूर्ण गन्ने की पेराई कर मिल को बंद कर दिया गया। रामकोला यूनिट ने इस सत्र में 174 दिवस के दौरान 86 लाख 91 हजार कुन्तल के लगभग गन्ने की पेराई कर 9.63 लाख कुन्तल चीनी का उत्पादन की है। प्रधान प्रबंधक श्री सिंह ने बताया कि चीनी मिल भुगतान में भी अग्रणी रही। किसानों को अब तक तीन सौ ग्यारह करोड़ सतहत्तर लाख रुपये का भुगतान किया जा चुका है। शेष भुगतान को जल्द ही भेज दिया जायेगा। समय पर भुगतान होने से किसानों को काफी लाभ मिला होगा। यह सब किसानों का सहयोग और चीनी मिल के प्रति विश्वास का परिणाम है।

प्रधान प्रबंधक श्री सिंह एवं कारखाना प्रबंधक मानवेन्द्र राय ने सीजन के दौरान अपेक्षित सहयोग के लिए किसानों एवंं मिल के कर्मचारियों के प्रति आभार जताया। मिल बंदी के दौरान चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक सतीश बलियान, वरिष्ठ गन्ना प्रबंधक सतीश सिंह चौहान, जगदीश चावला, आनंद मिश्रा सहित चीनी मिल के सभी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…

खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान

हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking