News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला: त्रिवेणी चीनी मिल ने लम्बी सीटी लगाकर किया सत्रावसान की समाप्ति 

Ram Bihari Rao

Reported By:

Apr 25, 2023  |  7:58 PM

705 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: त्रिवेणी चीनी मिल ने लम्बी सीटी लगाकर किया सत्रावसान की समाप्ति 

रामकोला/कुशीनगर। त्रिवेणी चीनी मिल रामकोला ने सोमवार की रात्रि 12 बजे के लगभग लम्बी सीटी लगाकर अपने पेराई सत्र 2022-23 का समापन कर दिया।इस बार चीनी मिल ने पिछले वर्ष की अपेेेक्षा लगभग साढ़े दस लाख कुन्तल गन्ने की अधिक पेराई की।मिल की रिकवरी 10.64 प्रतिशत के करीब रही।

आपके लिए और..- मां की डांट से घर छोड़ निकला 13 वर्षीय मासूम,...

त्रिवेणी चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक यश राज सिंह ने बताया कि मिल बंदी के कई रोज पूर्व से ही सभी सेन्टर व मिल गेट पर इंडेंट फ्री गन्ना खरीद की जानकारी प्रचार वाहन से एनाउंसमेंट के जरिये किसानों को दे दी गयी थी।जिला गन्ना अधिकारी से आदेश प्राप्त कर नो केन के तीन दिन बाद 24 अप्रैल की रात्रि में 12 बजे के करीब परिक्षेत्र के सम्पूर्ण गन्ने की पेराई कर मिल को बंद कर दिया गया। रामकोला यूनिट ने इस सत्र में 162 दिवस के दौरान 76 लाख 65 हजार कुन्तल के लगभग गन्ने की पेराई कर करीब 8.25 लाख कुन्तल चीनी का उत्पादन की है।प्रधान प्रबंधक श्री सिंह एवं कारखाना प्रबंधक मानवेन्द्र राय ने सीजन के दौरान अपेक्षित सहयोग के लिए किसानों एवं मिल के कर्मचारियों के प्रति आभार जताया।

इस दौरान चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक सतीश बलियान, वरिष्ठ गन्ना प्रबंधक सतीश सिंह चौहान, प्रोडक्शन हेड विजय प्रताप सिंह, जगदीश चावला, आनंद मिश्रा, संजय चौबे सहित मिल के सभी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
राष्ट्रीय यूथ कन्वेंशन में हाटा के कृष्णानन्द जायसवाल हुए सम्मानित, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने किया सम्मानित
राष्ट्रीय यूथ कन्वेंशन में हाटा के कृष्णानन्द जायसवाल हुए सम्मानित, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने किया सम्मानित

हाटा कुशीनगर । शुक्रवार को राजधानी लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित राष्ट्रीय…

9 दिन बाद खुली कब्र, निकला शव… कुशीनगर में संदिग्ध मौत ने लिया नया मोड़, पोस्टमार्टम से खुलेगा राज!
9 दिन बाद खुली कब्र, निकला शव… कुशीनगर में संदिग्ध मौत ने लिया नया मोड़, पोस्टमार्टम से खुलेगा राज!

कुशीनगर। जिले के कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के जंगल पचरूखिया गांव में हुई एक संदिग्ध…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking