रामकोला/कुशीनगर। रामकोला की त्रिवेणी चीनी मिल ने वर्तमान पेराई सत्र में 6 फरवरी से 12 फरवरी 2024 तक खरीद किये गन्ने का मूल्य 14 करोड़ 08 लाख रुपया का भुगतान किसानों के बैंक खातों में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दिया है।
इसकी जानकारी देते हुए चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक यश राज सिंह ने बताया कि चीनी मिल 09 नवम्बर से पेराई सत्र का शुभारंभ किया था जो दिनांक 19 फरवरी तक 53 लाख 44 हजार 400 कुंतल गन्ना की पेराई कर चुकी है। प्रधान प्रबंधक ने आगामी वसंत कालीन गन्ना बुआई हेतु संस्तुत प्रजातियां सीO ओO- 0118, सीOओO-15023, सीOओO एल के -14201,सीOओO पी O-9301 की बुआई एवं खेत में ट्राइकोडर्मा के प्रयोग हेतु अपील किया।
इस दौरान कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय और गन्ना प्रबंधक सतीश बालियान मौजूद रहे।
चिकित्साधिकारी की अनुपस्थिति और दवा स्टॉक रजिस्टर में मिली कमी, आंगनबाड़ी केंद्रों को सामग्री…
हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय कोतवाली परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन कोतवाल…
हाटा कुशीनगर ,नगर में स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 50 वर्षीय…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में…