रामकोला/कुशीनगर। त्रिवेणी चीनी मिल रामकोला ने वर्तमान पेराई सत्र में 16 अप्रैल से 22 अप्रैल तक खरीद किये गन्ने का मूल्य 12 करोड़ 64 लाख रुपया का भुगतान किसानों के बैंक खातों में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दिया है।
चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक यशराज सिंह ने बताया कि चीनी मिल 09 नवम्बर से पेराई सत्र का शुभारंभ किया था जो दिनांक 29 अप्रैल 2024 तक 86 लाख 86 हजार कुंतल गन्ना की पेराई कर चुका है। श्री सिंह ने संस्तुत प्रजातियां सीOओO-0118,सीOओO-15023, सीOओO एल0 के0 -14201,सीOओO पी O-9301 की बुआई एवं खेतों में ट्राइकोडर्मा के प्रयोग करने हेतु अपील किया। प्रेस वार्ता के दौरान कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय और गन्ना प्रबंधक सतीश बालियान मौजूद रहे।
चिकित्साधिकारी की अनुपस्थिति और दवा स्टॉक रजिस्टर में मिली कमी, आंगनबाड़ी केंद्रों को सामग्री…
हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय कोतवाली परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन कोतवाल…
हाटा कुशीनगर ,नगर में स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 50 वर्षीय…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में…