रामकोला/कुशीनगर । त्रिवेणी चीनी मिल रामकोला द्वारा वर्तमान पेराई सत्र का 28 नवंबर से 4 दिसंबर तक खरीद किये गए गन्ना का मूल्य 12 करोड़़ 98 लाख का भुगतान किसानों के बैंक खातों में भेजा जा रहा है।
प्रधान प्रबंधक यश राज सिंह ने बताया कि चीनी मिल दिनांक 11/12/2023 तक 17 लाख 200 कुंतल गन्ना की पराई कर चुकी है। जिससे किसानों को अगली फसल की बुआई में लाभ मिला है। प्रधान प्रबंधक श्री सिंह ने किसानों से अपील किया कि मोड के अनुसार निर्धारित वजन सीमा के अंदर ही गन्ना लाये। 36 कुंतल की पर्ची पर ग्रास तौल 75 कुंतल और 45 कुंतल की पर्ची पर ग्रास तौल 90 कुंतल निर्धारित है। साफ सुथरा और ताजा गन्ने कि ही आपूर्ति करें जिससे चीनी परता को बेहतर रखा जा सके और किसानों का गन्ना मूल्य भुगतान समय से होता रहे। प्रेस वार्ता के दौरान कारखाना प्रबंधक श्री मानवेंद्र राय और गन्ना प्रबंधक श्री सतीश बालियान उपस्थित रहे।
चिकित्साधिकारी की अनुपस्थिति और दवा स्टॉक रजिस्टर में मिली कमी, आंगनबाड़ी केंद्रों को सामग्री…
हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय कोतवाली परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन कोतवाल…
हाटा कुशीनगर ,नगर में स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 50 वर्षीय…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में…