News Addaa WhatsApp Group Join करें

Ramkola News/रामकोला: मोटरसाइकिल सवार बीस वर्षीय युवक टैंकर की ठोकर से गंभीर रूप से घायल, हुआ रेफर

Ram Bihari Rao

Reported By:

Oct 20, 2022  |  5:43 PM

783 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Ramkola News/रामकोला: मोटरसाइकिल सवार बीस वर्षीय युवक टैंकर की ठोकर से गंभीर रूप से घायल, हुआ रेफर WhatsApp
Responsive image

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला नगर अंतर्गत बलुआ चौराहा के समीप तेल टैंकर से मोटरसाइकिल में ठोकर लगने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल युवक को सीएचसी रामकोला पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख उसे मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिये रेफर कर दिया गया। 

आपके लिए और..- दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी...

प्राप्त समाचार के अनुसार गुरुवार को दिन में 2 बजे के लगभग रामकोला नगर के बलुआ चौराहे के समीप कसया की तरफ से आ रहा एक तेल टैंकर अनियंत्रित होकर मोटरसाइकिल को जबरदस्त ठोकर मार दिया।लोगों ने बताया कि टैंकर के पहिये में फँसकर कई फीट तक युवक सड़क पर घिसता और छटपटाता रहा। स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल युवक को उसी टैंकर पर लादकर सीएचसी पहुंचाए।टैंकर पर इडियन आयल लिखा हुआ था। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।घायल युवक की पहचान थाना क्षेत्र के कुसम्हा गाँव के टोला भगवनापुर निवासी अम्बुज सिंह पुत्र विरेन्द्र सिंह उम्र 20वर्ष के रूप में हुई।वह रामकोला आईटीआई विद्यालय में पढ़ता है। सूचना पाकर उनके घर वाले भी सीएचसी पहुंचे गये।घटनास्थल पर तत्काल थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज राय पहुंचे और दुर्घटना के समीप सड़क पर अवैैैध तरीके से खड़ी पिक अप को थाने भिजवायें।थाना प्रभारी निरीक्षक श्री राय ने घटना के संबंध में बताया कि अभी तहरीर नही मिली हैै।तहरीर मिलने पर जिस गाड़ी से दुर्घटना हुई है उसके खिलाफ कार्यवाही की जायेगी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking