News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला: रेलवे स्टेशन से दो वर्षीय मासूम गायब,मां को अनहोनी की आशंका

Ram Bihari Rao

Reported By:

Aug 29, 2021  |  7:00 PM

988 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: रेलवे स्टेशन से दो वर्षीय मासूम गायब,मां को अनहोनी की आशंका WhatsApp
Responsive image
  • रेलवे पुलिस ने शुरू की तहकीकात

रामकोला/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। गत 26 अगस्त को रामकोला रेलवे स्टेशन से दो वर्षीय बच्ची को मां के पास से गायब करने का मामला संज्ञान में आया है।जिसकी तहकीकात के लिए जीआरपी पुलिस रविवार को रामकोला पहुंची थी।

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...

प्राप्त समाचार के अनुसार सलेमपुर देवरिया निवासी अन्नू दूबे गत 25 अगस्त की रात 9 बजे अपने दो वर्षीय पुत्री परी के साथ ट्रेन से उतरी लेकिन बारिश होने की वजह से वह रेलवे स्टेशन पर रुक गई।बैठे-बैठे उसे नीद आ गई और जब आँख खुली तो, उसकी मासूम बच्ची उसके पास नही थी,बदहवास हो कर इधर- उधर खोजने के बाद अपने सगे-संबंधियों को बच्ची के गायब होने की जानकारी दी।काफी खोज बिन के बाद जब बच्ची नही मिली तो कार्यवाही हेतु पिपराईच थाने तहरीर दी।

इस संबंध में स्टेशन मास्टर ने बताया कि स्टेशन पर कर्मचारी कम होने के चलते रात में सिर्फ स्टेशन मास्टर ही ड्यूटी पर रहते है। मुझे ऐसी घटना की जानकारी नहीं है । रामकोला थाना प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि बच्ची के गायब होने की तहकीकात करने जीआरपी पुलिस पहुंची थी। यह रेलवे से संबंधित का मामला है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking