रामकोला/कुशीनगर । रामकोला नगर पंचायत के अंतर्गत बलुआ वार्ड में अज्ञात चोरों ने गत 8 सितम्बर की रात्रि को नगदी सहित दो-तीन थान जेवर की चोरी करने की घटना को अंजाम दिया है।
गृहस्वामी रिजवान पुत्र कासिम ने बताया कि नित्य की भांति शुक्रवार को रात्रि में 10 बजे के लगभग हम लोग सो गये। शनिवार को सुबह 4 बजे उठा तो देखा कि अज्ञात चोरों द्वारा मकान के पिछले हिस्से की तरफ से घर में घुस कर कमरे में रखे ट्रंक का ताला तोड़ कर 40 हजार रूपये नगदी व जेवर सहित एक मोबाइल चोरी करने की घटना को अंजाम दिया गया है।तत्काल घटना की जानकारी 112 नम्बर पर दी।
डायल 112 नं0 और स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की।रिजवान ने बताया कि घटना से संबंधित तहरीर आवश्यक कार्यवाही हेतु पुलिस को दे दी गई है।
बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…
कुशीनगर। कोतवाली पडरौना क्षेत्र में पशु चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते…
कुशीनगर। यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कुशीनगर यातायात पुलिस ने अगस्त…
हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…